- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 5G phone:मार्केट में...
प्रौद्योगिकी
5G phone:मार्केट में धूम मचाने आ गया है Oppo का नया बजट 5G फोन, इतनी है कीमत, जानें फीचर्स
Sarita
25 May 2025 7:28 AM IST

x
5G phone: दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने बजट फ्रेंडली सेगमेंट के तहत 5G फोन लॉन्च किया है। A सीरीज में शामिल हुआ Oppo A5X 5G स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च हो गया है। ओप्पो ने भारत में पिछले साल लॉन्च किए गए A3x 5G के उत्तराधिकारी के रूप में नवीनतम 5G स्मार्टफोन A5x 5G लॉन्च किया है। आइए जानते हैं ओप्पो ए5एक्स 5जी की कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से।
OPPO A5x 5G लॉन्च कीमत और उपलब्धता
ओप्पो A5x 5G फोन की कीमत 15 हज़ार रुपये से कम है. इसके 4GB+128GB वैरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह फोन मिडनाइट ब्लू कलर में आता है। 25 मई 2025 से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। ओप्पो A5x 5G फोन को आप फ्लिपकार्ट, अमेज़न और ओप्पो स्टोर के जरिए खरीद सकते हैं।
ओप्पो A5x 5G की मुख्य विशेषताएं
ओप्पो ए5एक्स 5जी के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 6.67 इंच का एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले है, जिसमें 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स तक की अधिकतम स्क्रीन ब्राइटनेस है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 6nm प्रोसेसर दिया गया है। फोन के फ्रंट में 5MP का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा है। इसमें पीछे की तरफ 32MP का रियर कैमरा है। इसमें 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी दी गई है।
ओप्पो A5x के फीचर्स
ओप्पो ए5एक्स 5जी फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 4GB LPDDR4X रैम और 4GB तक वर्चुअल रैम मौजूद है। फोन में 128GB UFS 2.2 स्टोरेज है और माइक्रो एसडी की मदद से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन डुअल सिम कार्ड के साथ आता है और कलर ओएस के साथ एंड्रॉइड 15 पर चलता है। इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर है। यह फ़ोन धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP65 प्रमाणित है। इसमें डुअल 4G VoLTE, ब्लूटूथ 5.1, GPS + GLONASS, वाई-फाई 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz) और फास्ट चार्जिंग के साथ USB टाइप-C जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स शामिल हैं।
Tags5G phoneमार्केटOppoबजट5G फोनmarketbudgetजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





