- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 55Inch Smart TV: बजट...
55Inch Smart TV: बजट में 55 इंच की साइज में टॉप-5 स्मार्ट टीवी

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | स्मार्ट टीवी का मार्केट भारत में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पहले स्मार्ट टीवी किसी के घर में होना एक बड़ी बात होती थी, लेकिन अब अधिकतर घरों में आपको स्मार्ट टीवी मिल जाएगा। इसका बड़ा कारण यह है कि स्मार्ट टीवी अब सस्ते हो गए हैं। इंटरनेट देश में सस्ता है और ओटीटी का मार्केट भी तेजी से बढ़ रहा है। पहले स्मार्ट टीवी की औसत साइज 32 इंच थी जो कि अब 40, 43 और 55 तक पहुंच गई है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको 55 इंच साइज के टॉप-5 टीवी के बारे में बताएंगे।
इस टीवी को आप 28,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस टीवी के साथ 4K Ultra HD रिजॉल्यूशन मिलती है। इसके अलावा इसमें 3 HDMI और 2 USB पोर्ट मिलता है। टीनी के साथ 40 वॉट का स्पीकर मिलता है। यह एक एंड्रॉयड टीवी है जिसमें HDR 10+ का भी सपोर्ट मिलता है।
यह भी एक 4K Ultra HD स्मार्ट टीवी है। यह टीवी गूगल टीवी ओएस के साथ आता है और इसकी कीमत 33,990 रुपये रखी गई है। Vu 55CA टीवी के साथ HDMI पोर्ट, यूएसबी पोर्ट और ब्लूटूथ मिलता है। इसमें 50 वॉट का स्पीकर मिलती है और टीवी में HDR, डायनेमिक कॉन्ट्रास्ट मिलता है।
रेडमी के इस 4के टीवी की कीमत 36,999 रुपये है। इस टीवी के साथ 60Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, 3 HDMI पोर्ट और 2 USB पोर्ट मिलते हैं। इस टीवी में 30 वॉट का स्पीकर मिलता है जिसके साथ Dolby ऑडियो, DTS वर्चुअल मिलता है। टीवी के साथ एंड्रॉयड 10, पैचवॉल, किड्स मोड मिलता है। इसमें भी HDR10+, HLG और डॉल्बी विजन मिलता है।
वनप्लस के इस 4के 55 इंच स्मार्ट टीवी की कीमत 42,999 रुपये है। टीवी में 4K यानी 3840x2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले है जिसमें कलर डेफ्थ 10 बिट है। टीवी में कंपनी का गामा इंजन दिया गया है जिसके साथ एआई न्वाइज रिडक्शन, MEMC, FCC, एंटी एलाइजिंग, सुपर रिजॉल्यूशन का सपोर्ट है। टीवी में एंड्रॉयड टीवी 10 है जिसके साथ OxygenPlay 2.0 है। टीवी के साथ HDR10+ का भी सपोर्ट है। इसमें 30W का स्पीकर है जिसके साथ डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट है। इस टीवी पर एक साथ दो स्मार्टफोन को कास्ट किया जा सकता है। इस टीवी के साथ वनप्लस के बड्स को भी कनेक्ट किया जा सकता है।
Acer के 55 इंच टीवी की कीमत 47,990 रुपये रखी गई है। टीवी में एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। आई सीरीज में आपको HDR 10+, सुपर ब्राइटनेस, ब्लैक-लेबल ऑग्मेंटेशन और 4K जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। इस स्मार्ट टीवी सीरीज में इन-बिल्ट स्मार्ट ब्लू लाइट रिडक्शन टेक्नोलॉजी भी मिलती है। इसमें 30 वॉट का स्पीकर दिया गया है।





