- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 40 inch Smart TV: 32...
प्रौद्योगिकी
40 inch Smart TV: 32 इंच के दाम में मिल रहा 40 इंच वाला बड़ा टीवी, साउंड क्वालिटी भी दमदार
Sarita
6 Sept 2025 9:20 AM IST

x
40 inch Smart TV: अगर आप 15 हज़ार रुपये तक के बजट में 32 इंच स्क्रीन साइज़ वाला स्मार्ट टीवी ढूंढ रहे हैं, तो आपको जानकर खुशी होगी कि हम आपके लिए 32 इंच की कीमत में 40 इंच स्क्रीन साइज़ वाला एक बड़ा टीवी ढूंढ लाए हैं। 40 इंच स्क्रीन साइज़ वाला यह टीवी कोडक कंपनी का है और अमेज़न पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। आमतौर पर 32 इंच के टीवी 10 से 15 हज़ार रुपये की रेंज में मिलते हैं, ऐसे में आपको यह 40 इंच वाला ऑफर पसंद आ सकता है।
40 इंच टीवी की कीमत: इतनी है कीमत
28 प्रतिशत की भारी छूट के बाद, 40 इंच स्क्रीन साइज़ वाला यह टीवी आपको अमेज़न पर 12,999 रुपये में मिल जाएगा। आप इस टीवी को EMI और नो कॉस्ट EMI के ज़रिए आसानी से खरीद सकते हैं। कोडक का यह टीवी 15,000 रुपये से कम कीमत में Xiaomi, Philips, Samsung, TCL, Motorola और Acer जैसे कई ब्रांड्स को टक्कर देता है। डिस्प्ले: 40 इंच स्क्रीन साइज़ वाला यह स्मार्ट टीवी फुल एचडी रिज़ॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इस टीवी में बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी के लिए A+ ग्रेड LED पैनल और अल्ट्रा ब्राइट स्क्रीन दी गई है।
कनेक्टिविटी: इस टीवी को सेट-टॉप बॉक्स, स्पीकर और गेमिंग कंसोल से कनेक्ट करने के लिए 3 HDMI पोर्ट और हार्ड ड्राइव व USB डिवाइस से कनेक्ट करने के लिए 2 USB पोर्ट दिए गए हैं।
साउंड: यह टीवी आपको 30 वॉट आउटपुट के साथ सराउंड साउंड के साथ मिलेगा।
स्मार्ट टीवी के फ़ीचर: इस स्मार्ट टीवी में 512MB रैम और 4GB इंटरनल स्टोरेज है, इसके अलावा स्क्रीन कास्टिंग के लिए Miracast सपोर्ट मिलता है।
वारंटी: यह स्मार्ट टीवी कंपनी की ओर से 1 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी के साथ आता है।
OTT ऐप्स: OTT के इस दौर में, इस टीवी के साथ आपको Sony Liv, Amazon Prime और Zee5 जैसे ऐप्स का सपोर्ट भी मिलेगा।
Next Story





