- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 32MP Selfie Camera...
प्रौद्योगिकी
32MP Selfie Camera Mobile: 32MP Selfie Camera वाला सबसे सस्ता मोबाइल, 5500mAh बैटरी फूंकेगी फोन में जान
Sarita
1 Jan 2026 11:36 AM IST

x
32MP Selfie Camera Mobile : अगर आप 32MP सेल्फी कैमरे वाला नया फोन खरीदना चाहते हैं, तो हम आपको बताते हैं कि भारतीय बाजार में 32-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे वाला कौन सा फोन कम कीमत में उपलब्ध है। Moto G96 5G, जो 15,000 रुपये से 20,000 रुपये की रेंज में आता है, उसमें 32-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है। इस फोन की खास बात यह है कि कंपनी इस हैंडसेट के लिए तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट देगी।
Moto G96 5G की भारत में कीमत
मोटोरोला के इस 5G स्मार्टफोन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। मुकाबले की बात करें तो यह फोन Realme 13 Pro 5G, Vivo T4x 5G, Nothing Phone 2 Pro और OPPO K13 5G जैसे मॉडल्स को टक्कर देता है।
Moto G96 5G स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले: इस फोन में 6.67-इंच का फुल HD+ 3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। यह फोन 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस, वॉटर टच सपोर्ट और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 के साथ आता है।
चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
कैमरा सेटअप: फोन के पीछे डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का Sony Lytia 700C प्राइमरी कैमरा सेंसर और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा सेंसर है। फ्रंट में, इस हैंडसेट में सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है। इस फोन के सभी कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम हैं।
बैटरी क्षमता: यह मोटोरोला स्मार्टफोन 33W वायर्ड TurboPower चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5500 mAh की पावरफुल बैटरी के साथ आता है।
कनेक्टिविटी: यह मोटोरोला फोन 5G, ब्लूटूथ वर्जन 5.2, वाई-फाई, GPS, USB टाइप-C पोर्ट और NFC जैसी सुविधाएं देता है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर और डॉल्बी एटमॉस जैसे फीचर्स भी हैं।
Tags32MP Selfie Camera Mobile32MP Selfie Cameraमोबाइल5500mAhMobile5500mAh जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





