प्रौद्योगिकी

Realme 15 सीरीज में आ रहे हैं 2 धांसू AI फीचर्स

Tara Tandi
7 July 2025 7:25 PM IST
Realme 15 सीरीज में आ रहे हैं 2 धांसू AI फीचर्स
x
Technology टेक्नोलॉजी: Realme अपनी नई 15 सीरीज में दो स्मार्ट AI फीचर्स लेकर आ रहा है, जो बजट और मिड-रेंज फोन यूजर्स के लिए प्रीमियम एक्सपीरियंस जैसी सुविधा देने वाले हैं। इनमें पहला है AI Edit Genie, जिससे यूजर बोलकर फोटो एडिट कर सकते हैं। कंपनी इसे इंडस्ट्री-फर्स्ट कह रही है। वहीं, दूसरा फीचर AI Party है, जो कैमरा-बेस्ड AI फीचर होगा। यह AI की मदद से कैमरा को और मार्ट बनाएगा, जिसमें कैमरा सिचुएशन को पहचानकर फोटो और वीडियो का लुक, फिल्टर, एक्सपोजर, शटर स्पीड आदि अपने आप अप्लाई कर देगा।
Realme ने प्रेस रिलीज के जरिए इन दोनों फीचर्स की जानकारी दी। इन AI फीचर्स को MWC 2025 के दौरान शोकेस किया था और अब ये जल्द ही Realme 15 और 15 Pro 5G स्मार्टफोन्स में रोलआउट किए जाएंगे। कंपनी ने अभी तक लॉन्च डेट कन्फर्म नहीं की है लेकिन भारत और अन्य मार्केट्स में जुलाई 2025 तक इसकी एंट्री तय मानी जा रही है।
AI Edit Genie फीचर की मदद से यूजर सिर्फ वॉइस कमांड देकर फोटो एडिट कर सकते हैं। "Remove background", "Put Hat", "Brighten face", या "Add sky effect" जैसे कमांड सुनकर AI खुद फोटो में बदलाव करेगा। यानी स्किल या मैन्युअल टूल्स की जरूरत नहीं।
वहीं, दूसरी ओर AI Party फीचर यूजर्स के कैमरा ऐप को सिचुएशन के मुताबिक ऑटोमैटिकली अपडेट करेगा। इसमें कैमरा खुलने पर AI आसपास के माहौल का डेटा इकट्ठा करेगा और उसके आधार पर पता लगाएगा कि यूजर कॉन्सर्ट में है या हाउस पार्ट में या किसी अन्य तरह की पार्टी में। इसके बाद कैमरा सेटिंग्स को बदलेगा, जिसमें एक्सपोजर, शटर स्पीड, कॉन्ट्रास्ट आदि को रियल-टाइम में बदला जाएगा।
Realme का दावा है कि ये AI फीचर्स खासकर यंग यूजर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं, ताकि बिना एडिटिंग स्किल के भी सोशल मीडिया के लिए स्मार्ट फोटो और वीडियो तैयार किए जा सकें
Next Story