- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- : गुजरात बोर्ड 12वीं...
प्रौद्योगिकी
: गुजरात बोर्ड 12वीं सामान्य संकाय में 73.27 फीसदी पास, लड़कियों ने मारी बाजी
Rounak Dey
31 May 2023 8:56 PM IST

x
लड़कियों ने मारी बाजी
Gujrat Board Class 12 Arts Commerce Result 2023: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने गुजरात बोर्ड सामान्य संकाय का रिजल्ट बुधवार 31 मई सुबह आठ बजे जारी कर दिया है। इशके साथ ही परीक्षार्थियों के लिए गुजरात बोर्ड ने GSEB HSC रिजल्ट लिंक भी सक्रिय कर दिया है। गुजरात बोर्ड एचएससी रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट gseb.org और gsebeservice.com पर उपल्ब्ध है। परीक्षार्थी इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले बोर्ड ने दो मई को 12 वीं विज्ञान परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था।
गुजरात बोर्ड की वेबसाइट के अलावा, गुजरात बोर्ड का रिजल्ट व्हाट्सएप के जरिए भी उपलब्ध होगा। छात्रों को कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में अपने स्कोर की जांच करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर, ईमेल आईडी और अपना नाम दर्ज करना होगा। इस बार, GSEB ने कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए लगभग 5.91 लाख छात्रों की रिकॉर्ड पंजीकरण किया है।
गुजरात बोर्ड ने कक्षा 12वीं के सामान्य स्ट्रीम 73.27 प्रतिशत छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए, जो पिछले साल की तुलना में बड़ी गिरावट है। परीक्षा में बैठने वाले 477392 छात्रों में से 349792 उत्तीर्ण हुए हैं। आज घोषित सामान्य स्ट्रीम के परिणाम में, गुजरात के जिलों में कच्छ ने सबसे अधिक 84.50 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया, जबकि दाहोद सबसे कम 54.67 प्रतिशत रहा। इस साल 100 फीसदी रिजल्ट वाले स्कूलों की संख्या 1064 से घटकर 311 रह गई है। इस बीच 10 फीसदी से कम रिजल्ट वाले स्कूलों की संख्या 1 से बढ़कर 44 हो गई है
GSEB 12th Result 2023 ऐसे करें डाउनलोड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
नई विंडो में, पंजीकरण संख्या / रोल नंबर दर्ज करें।
परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
इसे डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें
Next Story





