
x
WPL 2026: WPL 2026 का आखिरी लीग स्टेज मैच 1 फरवरी को यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच में दिल्ली ने 5 विकेट से जीत दर्ज करते हुए एलिमिनेटर में अपनी जगह पक्की की। मुकाबले में यूपी की टीम पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 122 रन ही बना सकी। 123 रन के टारगेट को दिल्ली ने 18.4 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया। इस मैच के साथ ही ये सभी साफ हो गया कि एलिमिनेटर मैच में किन-किन टीमों का सामना होगा।रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहले ही फाइनल में अपनी जगह बना चुकी है। वहीं गुजरात जायंट्स की टीम भी पहले ही एलिमिनेटर में पहुंच चुकी थी, जहां उनका सामना अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम से होगा। ये एलिमिनेटर मैच 3 फरवरी को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद पांच फरवरी को फाइनल मैच होगा। फाइनल में RCB का सामना एलिमिनेटर मैच की विजेता टीम से होगा।
डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस हुई बाहर
इस मैच के साथ ही डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स का सफर इस सीजन समाप्त हो गया। मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन ग्रुप स्टेज में 8 मैचों में से सिर्फ 3 में जीत दर्ज करने में कामयाब रही और पांच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 6 अंकों के साथ उनकी टीम चौथे पायदान पर रही। वहीं बात करें यूपी वॉरियर्स की तो वह ग्रुप स्टेज के 8 मैचों में से सिर्फ 2 में जीत दर्ज कर पाए वहीं छह में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उनकी टीम 4 पॉइंट्स के साथ टेबल में आखिरी पायदान पर रही।
दो बार खिताब जीत चुकी है मुंबई की टीम
WPL का यह चौथा सीजन है। इस लीग का आगाज 2023 में हुआ था। पहले सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम ने बाजी मारी थी। वहीं 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बाजी मारने में कामयाब रही थी। साल 2025 में फिर से मुंबई की टीम खिताब जीतने में कामयाब रही। अब 2026 में कौन सी टीम बाजी मारती है ये देखना दिलचस्प होगा।
TagsWPL 2026एलिमिनेटर मैचशेड्यूलEliminator matchschedule जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





