
x
WPL 2026 : विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का फाइनल 5 फरवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच में RCB ने दिल्ली को 6 विकेट से हराकर दूसरी बार WPL का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में RCB की जीत में स्मृति मंधाना ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले गए 2026 के फाइनल में मात्र 41 गेंदों में 87 रनों की तूफानी पारी खेलकर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इसके साथ ही वह अब WPL के किसी भी फाइनल मुकाबले में सबसे बड़ी पारी खेलने वाली बल्लेबाज बन गई हैं।
दूसरे नंबर पर RCB की स्टार बल्लेबाज का नाम मौजूद
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी RCB की स्टार बल्लेबाज जॉर्जिया वोल का नाम है। वोल ने इसी मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंदों में 79 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। मंधाना और वोल ने इस मैच में न केवल व्यक्तिगत रिकॉर्ड बनाए, बल्कि फाइनल के दबाव में भी बल्लेबाजी का बेहतरीन नमूना पेश किया। इससे पहले WPL फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाम था, उन्होंने 2025 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में 66 रनों की पारी खेली थी। लेकिन अब वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं।
जेमिमा ने भी टॉप-5 में बनाई अपनी जगह
स्टार प्लेयर्स की इस लिस्ट में चौथे स्थान पर मुंबई इंडियंस की स्टार बल्लेबाज नेट सीवर-ब्रंट का नाम है। उन्होंने 2023 के पहले WPL फाइनल में 55 गेंदों पर नाबाद 60 रनों की शानदार मैच विनिंग पारी खेलकर अपनी टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं, पांचवें स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्ज का नाम जुड़ गया है। जेमिमा ने 2026 के फाइनल में 37 गेंदों में 57 रनों की पारी खेलकर इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया। इस शानदार पारी के बावजूद उनकी टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा।
WPL फाइनल के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
स्मृति मंधाना (RCBW): 87 रन (41 गेंद), 2026
जॉर्जिया वोल (RCBW): 79 रन (54 गेंद), 2026
हरमनप्रीत कौर (MI): 66 रन (44 गेंद), 2025
नेट साइवर-ब्रंट (MI): 60* रन (55 गेंद), 2023
जेमिमा रोड्रिग्स (DCW): 57 रन (37 गेंद), 2026
दिल्ली कैपिटल्स को चौथी बार मिली फाइनल में हार
WPL 2026 फाइनल मैच की बात करें तो वहां दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए थे। RCB की टीम ने इस टारगेट को 19.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया है। इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लगातार चौथी बार WPL के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब तक WPL के सभी सीजन में फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है, लेकिन एक भी बार खिताब नहीं जीत पाई है।
TagsWPL 2026स्मृति मंधानाफाइनलइतिहासWPL 2026Smriti MandhanaFinalHistory जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





