खेल

WPL 2026: हरमनप्रीत कौर ने WPL में बल्ले से किया बड़ा कारनामा

Sarita
14 Jan 2026 9:43 AM IST
WPL 2026:  हरमनप्रीत कौर ने WPL में बल्ले से किया बड़ा कारनामा
x
WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन में अभी तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से मुंबई इंडियंस महिला टीम ने तीन मैच खेले हैं और उन्होंने 2 में जीत जबकि एक में हार का सामना किया है। डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का अभी तक तीनों ही मुकाबलों में बल्ले से काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। गुजरात जाएंट्स की टीम के खिलाफ 13 जनवरी को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस को 193 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उन्होंने 19.2 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। हरमनप्रीत कौर के बल्ले से इस मुकाबले में 43 गेंदों में 71 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी देखने को मिली, जिसके दम पर वह एक बड़ा कारनामा करने में भी कामयाब रही।
हरमनप्रीत कौर ने लैनिंग और ब्रंट को छोड़ा पीछे
WPL के इतिहास में हरमनप्रीत कौर अब सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेलने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। हरमन ने इस मामले में मेग लैनिंग और नताली साइवर ब्रंट को पीछे छोड़ने का काम किया है। गुजरात जाएंट्स के खिलाफ हरमनप्रीत कौर ने जैसे ही अपनी फिफ्टी पूरी की उसी के साथ वह WPL में ये उनकी 10वीं फिफ्टी प्लस रनों की पारी थी, जिसमें उन्होंने मेग लैनिंग और नताली साइवर ब्रंट के 9-9 फिफ्टी प्लस स्कोर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के साथ नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा कर लिया। हरमनप्रीत कौर ने अभी तक WPL के इतिहास में कुल 30 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्हें 29 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। इस दौरान हरमनप्रीत ने 46.18 के औसत से 1016 रन बनाए हैं और 10 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां खेली हैं, जिसमें उनका एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 95 रनों की पारी है।
WPL में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेलने वाली खिलाड़ी
हरमनप्रीत कौर - 10 फिफ्टी प्लस रनों की पारी
मेग लैनिंग - 9 फिफ्टी प्लस रनों की पारी
नताली साइवर ब्रंट - 9 फिफ्टी प्लस रनों की पारी
एलिस पेरी - 8 फिफ्टी प्लस रनों की पारी
एश्ले गार्डनर - 6 फिफ्टी प्लस रनों की पारी
शैफाली वर्मा - 6 फिफ्टी प्लस रनों की पारी
चौथे सीजन में अब तक सिर्फ एकबार गंवाया विकेट
हरमनप्रीत कौर ने WPL के चौथे सीजन में अभी तक काफी शानदार प्रदर्शन बल्ले से किया है, जिसमें वह 6 मैचों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज हैं। हरमनप्रीत कौर ने तीन मैचों में सिर्फ एक बार ही आउट हुई हैं, जिसमें उन्होंने 165 के औसत से 165 रन बनाए हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली हैं और उनका स्ट्राइक रेट 161.76 का देखने को मिला है। बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम अभी प्वाइंट्स टेबल में तीन मैचों में 2 जीत के बाद चार अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है, जिसमें उनका नेट रनरेट 0.901 का है और उन्हें अपना अगला मुकाबला 15 जनवरी को यूपी वॉरियर्स की टीम के खिलाफ खेलना है।
Next Story