
x
WPL 2026:महिला प्रीमियर लीग का चौथा सीजन साल 2026 की शुरुआत में खेला जाएगा, जिसका इंतजार सभी फैंस काफी बेसब्री के साथ कर रहे हैं। इस सीजन से पहले मेगा प्लेयर ऑक्शन का भी आयोजन किया जाएगा, जो 27 नवंबर को नई दिल्ली में होगा। WPL मेगा प्लेयर ऑक्शन के लिए कुल 277 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, जिससे अब ऑस्ट्रेलियाई टीम की स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी जेस जोनासेन ने अपना नाम वापस ले लिया है, इसकी जानकारी सभी फ्रेंचाइजियों को ऑक्शन से एक दिन पहले दे दी गई है।
जोनासेन के ऑक्शन से हटने की वजह उनकी चोट को माना जा रहा
WPL 2026 प्लेयर ऑक्शन से एक दिन पहले हुई प्री-ऑक्शन ब्रीफिंग में ईएसपीएन क्रिकइंफो की खबर के अनुसार जेस जोनासेन के पीछे हटने की वजह उनकी कंधे में लगी चोट को माना जा रहा है। 33 साल की ऑलराउंडर खिलाड़ी जोनासेन का WPL में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने पांच बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है। WPL के इतिहास में अब तक उनसे ज्यादा सिर्फ हरमनप्रीत कौर ने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते हैं जिनकी संख्या 7 है। जोनासेन कंधे की चोट से अभी उबर रही हैं और उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में अभी और भी समय लगेगा।
प्रतिका रावल और यास्तिका भाटिया का नहीं मिलेगा रिप्लेसमेंट
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनिंग बल्लेबाज प्रतिका रावल वनडे वर्ल्ड कप 2025 में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गई थी। वहीं WPL ने प्री-ऑक्शन ब्रीफिंग में प्रतिका रावल के अलावा अन्य भारतीय प्लेयर्स जिसमें यास्तिका भाटिया, सीमर वीजे जोशीथा और पूजा वस्त्राकर को लेकर जानकारी दी कि इन सभी के नाम ऑक्शन पूल का हिस्सा हैं, लेकिन ये अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं। ऐसे में यदि कोई फ्रेंचाइजियों इन तीनों को अपना हिस्सा बनाता है तो उन्हें रिप्लेसमेंट की मंजूरी नहीं दी जाएगी। वहीं काश्वी गौतम अब पूरी तरह से फिट घोषित कर दी गई हैं। ऑक्शन की शुरुआत मार्की प्लेयर्स से की जाएगी जिसमें दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह भी हिस्सा होंगी। प्लेयर ऑक्शन में मार्की खिलाड़ियों को 50 लाख रुपये के बेस प्राइस में शामिल किया गया है। सभी फ्रेंचाइजियों को मिलाकर कुल 78 स्लॉट खाली हैं, जिसमें ऑक्शन के दौरान सबसे ज्यादा पर्स यूपी वॉरियर्स के पास है, जो 14.5 करोड़ रुपये के साथ मेगा प्लेयर ऑक्शन में जाएंगे।
TagsWPL 2026वर्ल्ड कपविजेताप्लेयर ऑक्शनWPL 2026World Cupwinnerplayer auction जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





