
x
WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का आगाज होने के बाद अब तक 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें फैंस को काफी रोमांच भी देखने को मिला है। अभी तक इस सीजन डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें दोनों के बीच प्वाइंट्स टेबल में पहली पोजीशन को लेकर काफी जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। अभी आरसीबी महिला टीम और मुंबई इंडियंस के प्वाइंट्स जहां बराबर हैं तो वहीं बेहतर नेट रनरेट की वजह से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहले नंबर पर काबिज है। वहीं अभी तक 2 ऐसी टीमें हैं जो अपने अंकों का खाता खोलने में कामयाब नहीं हो सकी हैं।
WPL 2026 में छह मैचों के बाद प्वाइंट्स टेबल की स्थिति को लेकर बात की जाए तो उसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहले नंबर पर काबिज है। आरसीबी महिला टीम ने अब तक 2 मैच खेले हैं और दोनों में वह जीत हासिल करने में कामयाब रही है। आरसीबी के जहां 4 अंक हैं तो वहीं उनका नेट रनरेट 1.964 का है। मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है जिसमें उन्होंने 3 मैचों में से 2 में जीत दर्ज की है और उनके चार अंक हैं। मुंबई इंडियंस के नेट रनरेट को लेकर बात की जाए तो वह 0.901 का है। प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर गुजरात जाएंट्स की टीम है जिन्होंने अब तक तीन मुकाबले खेले हैं और उसमें 2 को जीतने में कामयाब रही तो वहीं एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात जाएंट्स टीम के भी जहां 4 अंक हैं तो वहीं उनका नेट रनरेट 0.105 का है।
दिल्ली और यूपी अब तक नहीं हासिल कर सकी एक भी जीत
दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स WPL 2026 के सीजन में अब तक एक भी मुकाबले में जीत हासिल करने में कामयाब नहीं हो सकी हैं। दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम ने 2 मैच खेले हैं और दोनों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स के नेट रनरेट को लेकर बात की जाए तो वह -1.350 का है, जिसमें वह अभी चौथे नंबर पर हैं। प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर यूपी वॉरियर्स की टीम है, जिसमें वह 2 मैच खेलने के बाद दोनों में हार का सामना किया और उनका नेट रनरेट -2.443 का है।
TagsWPL 2026आरसीबीमुंबई इंडियंसटक्करWPL 2026RCBMumbai Indianscompetition जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





