खेल

विराट कोहली ने शेयर किया एक्सरसाइज करते हुए Video, इस लुक में आए नजर

Deepa Sahu
6 July 2021 10:12 PM IST
विराट कोहली ने शेयर किया एक्सरसाइज करते हुए Video, इस लुक में आए नजर
x
टीम इंडिया इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है,

Virat Kohli New Video: टीम इंडिया इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है, जहां कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में टीम अगले महीने से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. अभी सीरीज शुरू होने में कुछ सप्ताह का वक्त बाकी है, ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इन दिनों जमकर एक्सरसाइज कर रहे हैं. कोहली ने ट्विटर पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

वीडियो को एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके
विराट कोहली ने इस वीडियो को अपने ट्विटर पर शेयर किया है. यह वीडियो जैसे ही ट्विटर पर कोहली ने शेयर किया उसके बाद यह वायरल हो गया. अब तक लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं और हजारों लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है.


सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं कोहली
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह लगातार अपने फोटो और वीडियो के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं. ट्विटर पर कोहली के 42.7 मिलियन (4.27 करोड़) फॉलोअर्स हैं. भारतीय कप्तान सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले स्पोर्ट्स पर्सन में शुमार हैं.
4 अगस्त से शुरू होगी टेस्ट सीरीज
भारतीय टीम 4 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज कर देगी. वैसे तो भारतीय टीम में कई स्टार खिलाड़ी शामिल हैं, लेकिन पिछले दिनों वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था. ऐसे में टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज कर स्वदेश वापसी करना चाहेगी.
Next Story