
x
Virat Kohli : विराट कोहली आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के लिए सबसे बड़े खिलाड़ी हैं। विराट आईपीएल में डेब्यू के बाद से अभी तक सिर्फ एक ही फ्रेंचाइजी RCB के लिए खेलते रहे हैं। उन्होंने कई सालों तक इस फ्रेंचाइजी की कप्तानी भी की है। इस बीच अगले आईपीएल सीजन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट मो बोबाट ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। उन्होंने विराट की 18 साल की शानदार जर्नी को सलाम करते हुए कहा कि फ्रेंचाइजी के लिए वह हमेशा आइकन और हीरो रहेंगे।
विराट कोहली हमेशा इस टीम के 'आइकन' और हीरो रहेंगे- मो बोबाट
आरसीबी पॉडकास्ट में बोबाट ने कहा कि विराट कोहली हमेशा इस टीम के 'आइकन' और हीरो रहेंगे। यह कभी नहीं बदलेगा और वह इसके हकदार हैं। उनका रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने कहा कि मुझे याद है पिछले साल मैं एक समय उनके आंकड़े देख रहा था जब वह करीब 9000 रन तक पहुंच गए थे और वो भी 18 साल तक सिर्फ एक ही टीम की जर्सी पहनकर। यानी हर सत्र लगभग 500 रन। बोबाट ने कहा कि यह वास्तव में अविश्वसनीय रिकॉर्ड है। सात साल तक कुछ खिलाड़ी 500 रन के एक सीजन से खुश हो जाते हैं। वह 18 साल तक हर सीजन में औसतन 500 रन बनाते रहे हैं। यह सच में हैरान कर देने वाला है। इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
हम लगातार दो खिताब जीतना चाहते हैं
बोबाट ने आगे कहा कि टीम अपने आसपास अच्छे खिलाड़ी चाहते हैं क्योंकि वह जीतना चाहते हैं। वह विजेता हैं। आरसीबी ने रजत पाटीदार की कप्तानी में खिताब जीता। उन्होंने आईपीएल 2025 से पहले यह जिम्मेदारी संभाली थी। आगामी आईपीएल सीजन को लेकर बोबाट ने कहा कि आरसीबी लगातार दूसरा खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेगी। उन्होंने कहा कि हम डिफेंडिंग चैंपियन नहीं हैं। हम कुछ बचाने नहीं जा रहे। हम मौजूदा चैंपियन हो सकते हैं, लेकिन हमारा नजरिया बचाव का नहीं होगा। हम आक्रामक रहेंगे। हम कुछ नया हासिल करने की कोशिश करेंगे। हम लगातार दो खिताब जीतना चाहते हैं।
विराट से कप्तानी लेने पर मो बोबाट ने क्या कहा?
बोबाट ने IPL 2026 से पहले ये साफ किया कि टीम ‘डिफेंडिंग चैंपियन’ वाली मानसिकता से नहीं खेलेगी। उन्होंने कहा कि हम कुछ बचाने नहीं जा रहे, बल्कि नया हासिल करने उतरेंगे। बोबाट ने यह भी बताया कि उन्होंने और एंडी फ्लावर ने 2024 सीजन के बाद लंदन में कोहली से कप्तानी को लेकर चर्चा की थी। उन्होंने कहा विराट हमेशा नेतृत्व के लिए तैयार रहते हैं, लेकिन हमने सोचा कि फ्रेंचाइजी के भविष्य को ध्यान में रखते हुए फैसला लेना जरूरी है। हर बार हम विराट पर निर्भर नहीं रह सकते। उन्होंने इस बात को तुरंत समझा और टीम के हित को प्राथमिकता दी।
TagsVirat KohliRCBक्रिकेट निदेशकविराट कोहलीबयानVirat KohliDirector of Cricketstatement जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





