खेल

Viral Video: बच्चे को जन्म देती इस मछली का वीडियो हुआ वायरल

Harrison
26 July 2024 12:11 AM IST
Viral Video: बच्चे को जन्म देती इस मछली का वीडियो हुआ वायरल
x
Viral Video: आमतौर पर ज्यादातर मछलियां अंडे देती हैं, जिनमें से उनके बच्चों का जन्म होता है, लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) पर स्टिंगरे मछली (Stingray Fish) का वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. इस वीडियो में स्टिंगरे मछली को प्रसव पीड़ा होती है और वो एक-एक करके तीन बच्चों को जन्म देती है. इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- इस तरह स्टिंगरे जन्म देती है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 184k मिल चुके हैं और यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
बता दें कि स्टिंगरे शार्क की तरह मनुष्यों के लिए घातक नहीं होती है, लेकिन इसकी पूंछ 8 इंच तक लंबी होती है, जो चमड़े के दांत जैसी होती है. जब यह मछली डर महसूस करती है तो यह अपनी पूंछ को भाले की तरह सख्त कर लेती है, जो किसी के लिए भी घातक हो सकती है.
Next Story