भारत

BIG BREAKING: राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने मदन राठौर

Shantanu Roy
25 July 2024 6:22 PM GMT
BIG BREAKING: राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने मदन राठौर
x
देखें आदेश...
Rajasthan. राजस्थान। मदन राठौड़ को राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

सुमेरपुर विधानसभा से भाजपा के टिकट से दो बार मदन राठौड़ विधायक रह चुके है। उन्होंने भी इस बार सुमेरपुर विधानसभा से टिकट की डिमांड की थी। इसको लेकर वे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से भी मिले थे लेकिन टिकट सुमेरपुर से वर्तमान विधायक जोराराम कुमावत को दिया गया। उसके बाद से पूर्व विधायक मदन राठौड़ के समर्थक नाराज थे। वे मदन राठौड़ से मिले और उन्हें निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने के लिए कहने लगे। इसको सोशल मीडिया पर मदन राठौड़ के समर्थन में कई पोस्टर भी शेयर हो रहे है। 68 साल के मदन राठोड़ साइंस में स्नातक है। वर्ष 2003 से 2008 और वर्ष 2013 से 2018 तक सुमेरपुर विधानसभा से भाजपा के टिकट से विधायक रहे। 4 बार भाजपा के पाली जिलाध्यक्ष पद पर रहे। (वर्ष 1989, वर्ष 1993, वर्ष 2003 और वर्ष 2014) और वर्तमान में सिरोही जिले से भाजपा के जिलाप्रभारी है।
Next Story