
x
Vaibhav Suryavanshi: भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जब भी मैदान पर उतरते हैं, अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीत लेते हैं। वैभव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ यूथ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया और सबसे ज़्यादा रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता। इस सीरीज के आखिरी मैच में शतक लगाकर वैभव ने इतिहास रच दिया है और एक ऐसा कारनामा किया है जो आज तक किसी और क्रिकेटर ने नहीं किया है।
वैभव सूर्यवंशी बने प्लेयर ऑफ द सीरीज
स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे वनडे मैच में 63 गेंदों पर शतक बनाया। वह 73 गेंदों पर 127 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी के दौरान उन्होंने 9 चौके और 10 छक्के लगाए, उनका स्ट्राइक रेट 171.62 रहा। दूसरे मैच में वैभव ने 24 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 छक्के और 1 चौका शामिल था। पहले मैच में वह 11 रन बनाकर आउट हो गए थे। सीरीज में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले वैभव को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया।
शतक लगाकर रचा इतिहास
उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ यूथ वनडे सीरीज के तीसरे मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक बनाया। इसके साथ ही वैभव ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। 14 साल की उम्र में वह भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने 6 अलग-अलग देशों में शतक बनाए हैं। वैभव ने साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, यूएई, कतर, ऑस्ट्रेलिया और भारत में शतक बनाए हैं।
वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 13 साल पुराना रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। वह अंडर-19 वनडे सीरीज में विरोधी टीम के खिलाफ क्लीन स्वीप करने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड उन्मुक्त चंद के नाम था, जिन्होंने 2012 में ऑस्ट्रेलिया को उनके घरेलू मैदान पर वनडे सीरीज में 5-0 से हराया था। वैभव की कप्तानी में भारत ने साउथ अफ्रीका को 3-0 से हराया। उन्होंने 14 साल की उम्र में 8 शतक बनाए हैं।
IPL में शतक
एक यूथ वनडे में शतक और इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट शतक
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक यूथ टेस्ट में शतक
इंडिया A के लिए इमर्जिंग एशिया कप में शतक
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतक
अंडर-19 एशिया कप में शतक
विजय हजारे ट्रॉफी में शतक
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक यूथ वनडे में शतक
TagsVaibhav Suryavanshiभारतीय स्टारवैभव सूर्यवंशीइतिहास Vaibhav SuryavanshiIndian StarHistory जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





