खेल

Umran Malik ने फिर 150 की रफ्तार से कहर बरपाया, 5 गेंद में 3 विकेट उड़ाए

Gulabi Jagat
17 April 2022 6:45 PM IST
Umran Malik ने फिर 150 की रफ्तार से कहर बरपाया, 5 गेंद में 3 विकेट उड़ाए
x
Umran Malik ने 5 गेंद में 3 विकेट उड़ाए
उमरान मलिक (Umran Malik Record) के पास सिर्फ रफ्तार है, उनके पास लाइन लेंग्थ नहीं है. ये बातें अकसर क्रिकेट एक्सपर्ट सनराइजर्स हैदराबाद के इस तेज गेंदबाज के बारे में कहते हैं. कहा जाता है कि उस रफ्तार का कोई फायदा नहीं जिसकी लाइन सही ना हो. लेकिन उमरान मलिक (Umran Malik) ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है. दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने पंजाब किंग्स के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी करते हुए 28 रन देकर 4 विकेट चटकाए. गजब की बात ये है कि उमरान मलिक (Umran Malik Maiden Over) ने 20वां ओवर मेडन फेंका और ये कारनामा करने वाले वो महज चौथे गेंदबाज हैं.
पंजाब किंग्स के खिलाफ उमरान मलिक की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. शुरुआती ओवरों में उमरान की जबर्दस्त धुनाई हुई. पंजाब के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टन ने उनकी गेंद पर 106 मीटर का छक्का भी जड़ा. हालांकि अगले स्पेल में उमरान ने अपनी रफ्तार से कहर ही बरपा दिया.
उमरान का कहर
उमरान का पहला शिकार पंजाब के विकेटीकपर जितेश शर्मा बने. जितेश ने 8वें ओवर में उमरान की गेंद पर शानदार चौका लगाया लेकिन इसके बाद वो उनकी बाउंसर पर फंस गए. उमरान ने खुद ही जितेश का कैच लपका. दूसरे स्पेल में उमरान मलिक ने कमाल ही कर दिया. 20वां ओवर फेंकने आए इस तेज गेंदबाज ने 3 विकेट खुद लिये और इस ओवर में टीम हैट्रिक भी हुई.
उमरान की तीसरी गेंद पर राहुल चाहर रन नहीं बना सके और चौथी गेंद पर वो बोल्ड हो गए. उमरान की तेज रफ्तार यॉर्कर ने राहुल का ऑफ स्टंप उड़ा दिया. अगली ही गेंद पर उमरान ने वैभव अरोड़ा को भी बोल्ड किया. वो भी उमरान की रफ्तार नहीं भांप सके. उमरान के पास आखिरी ओवर में हैट्रिक झटकने का मौका था. वो तो हैट्रिक नहीं झटक पाए लेकिन आखिरी गेंद पर अर्शदीप सिंह रन आउट हो गए और टीम की हैट्रिक जरूर पूरी हो गई. बड़ी बात ये है कि आखिरी ओवर मेडन गया और पंजाब की पारी 151 पर सिमट गई.
उमरान मलिक का बेमिसाल आखिरी ओवर
20वां ओवर फेंकने आए उमरान मलिक ने दूसरी ही गेंद पर ओडियन स्मिथ को आउट किया. स्मिथ को उन्होंने खुद लपका और इस तरह वो एक मैच में अपनी ही गेंद पर दो कैच लपकने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए. उनसे पहले हरभडन सिंह ने ये कारनामा साल 2011 में किया था.
Next Story