
x
U19 World Cup Points Table 2026: ICC U19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स मुकाबले में श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल की दौड़ में खुद को बनाए रखा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका को 7 विकेट पर 261 रन पर रोकने के बाद श्रीलंका ने विरान चामुदिथा के शतक की बदौलत लक्ष्य हासिल किया।
बुलावायो में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका की पारी को जोरिक वैन स्काल्विक ने संभाला। उन्होंने 130 गेंदों में 116 रन की धैर्यपूर्ण पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 2 छक्के शामिल थे। वैन स्काल्कविक और अदनान लगाडियन (46) के बीच 96 रन की ओपनिंग साझेदारी ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। बाद में वैन स्काल्कविक ने बांदिल मबाटा के साथ चौथे विकेट के लिए 48 रन भी जोड़े, लेकिन इसके बावजूद साउथ अफ्रीका बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सका। इसके बाद श्रीलंका ने 46 ओवर में ही 262 रनों का टारगेट हासिल कर लिया। श्रीलंका के लिए विरान चामुदिथा ने 94 गेंदों पर 110 रनों की पारी खेली।
पॉइंट्स टेबल में श्रीलंका दूसरे स्थान पर पहुंचा
ऑस्ट्रेलिया पहले ही सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर चुका है। ऑस्ट्रेलिया सुपर सिक्स ग्रुप-1 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। ग्रुप-1 से दूसरे सेमीफाइनल स्थान के लिए श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। साउथ अफ्रीका हराने के साथ ही श्रीलंका के 6 पॉइंट हो गए हैं और अब वह दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। हालांकि, अफगानिस्तान के 4 पॉइंट हैं और उसका एक मुकाबला अभी बाकी है। साथ ही उसका नेट रन रेट भी बेहतर है। ऐसे में श्रीलंका की जीत ने अफगानिस्तान पर दबाव जरूर बढ़ा दिया है। अफगान टीम को अब आयरलैंड के खिलाफ होने वाले अपने आखिरी सुपर सिक्स मुकाबले में किसी भी तरह की चूक नहीं करनी होगी।
सुपर सिक्स ग्रुप-2 की बात की जाए, इस ग्रुप से सेमीफाइनलिस्ट टीमों का तय होना बाकी है। ग्रुप-2 के अभी 3 मुकाबले बचे हैं, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला हाई-वोल्टेज मुकाबला भी शामिल है।
TagsU19 World Cup Points Table 2026श्रीलंकापॉइंट्स टेबलभारतपाकिस्तान U19 World Cup Points Table 2026Sri LankaPoints TableIndiaPakistan जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





