खेल

Tokyo Olympics 2020 Live Updates: बॉक्सिंग- सतीश कुमार ने गंवाया क्वार्टर फाइनल, भारत को मिली निराशा

Sarita
1 Aug 2021 10:23 AM IST
Tokyo Olympics 2020 Live Updates: बॉक्सिंग- सतीश कुमार ने गंवाया क्वार्टर फाइनल, भारत को मिली निराशा
x

फाइल फोटो 

भारत के लिए बॉक्सिंग से भी निराशा ही मिल रही है. सतीश कुमार ने 91 किलोग्राम कैटेगरी का क्वार्टर फाइनल मुकाबला गंवा दिया है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बॉक्सिंग- सतीश कुमार ने गंवाया क्वार्टर फाइनल

भारत के लिए बॉक्सिंग से भी निराशा ही मिल रही है. सतीश कुमार ने 91 किलोग्राम कैटेगरी का क्वार्टर फाइनल मुकाबला गंवा दिया है. उजबेकिस्तान के बखोदिर जालोलोव ने सतीश कुमार को क्वार्टर फाइनल में कोई मौका नहीं दिया. सतीश कुमार ने हालांकि क्वार्टर फाइनल का सफर तय करके इतिहास रचा.

बॉक्सिंग- सतीश कुमार ने दूसरा राउंड गंवाया
सतीश कुमार के लिए आगे की राह बेहद मुश्किल लग रही है. उजबेकिस्तान के बखोदिर जालोलोव के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सतीश कुमार ने दूसरा राउंड भी गंवा दिया है. यहां से सतीश कुमार के लिए वापसी का रास्ता नामुमकि नज़र आ रहा है.
बॉक्सिंग- सतीश कुमार ने पहला राउंड गंवाया
91 किलोग्राम कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सतीश कुमार ने पहला राउंड गंवा दिया है. सतीश कुमार ने अटैक करने की कोशिश की थी. लेकिन उजबेकिस्तान के बखोदिर जालोलोव पहले राउंड में सतीश कुमार पर भारी पड़े. सतीश कुमार के पास अभी वापसी करने का मौका है.




Next Story