टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज T20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच

भारतीय टीम आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है. जहां रविवार ( 8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से है. फाइनल से पहले पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की एक लाइन फिर चर्चा में आ गई है- History Repeat करेंगे, History Defeat करेंगे.
यह लाइन टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्रमोशनल वीडियो और एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान सामने आई थी. रोहित शर्मा ने ने तब कहा था कि क्रिकेट में इतिहास बहुत कुछ कहता है, लेकिन मैदान पर हमेशा नया इतिहास भी बन सकता है. दरअसल रोहित का यह बयान सिर्फ एक डायलॉग नहीं बल्कि टीम के माइंडसेट को दिखाता है. इसमें दो बड़े मैसेज छिपे हैं, एक है इतिहास को दोहराने का और दूसरा इतिहास को हराने का. ऐसे में सवाल है कि क्या सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली टीम इंडिया उस सपने को पूरा कर पागी, जो रोहित ने इस वर्ल्ड कप की शुरुआत में कही थी. क्या History Repeat और History Defeat होगी.
रोहित शर्मा के मुताबिक ‘History Repeat’ का सीधा मतलब है 2024 टी20 वर्ल्ड कप की जीत को दोहराना. यानी भारत अगर 2026 का खिताब जीतता है तो वह अपना पिछला टाइटल डिफेंड करेगा और लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप चैम्पियन बनेगा.
'History Defeat' का मतलब उन पुराने रिकॉर्ड्स को तोड़ना है जो अब तक टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में बने हुए हैं. जैसे: टी20 वर्ल्ड कप में आज तक कोई भी टीम डिफेंडिंग बनकर अगला टाइटल नहीं जीत सकी है. किसी टीम ने होस्ट कंडीशंस में टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है 2026 मे टी20 वर्ल्ड कप भारत में खेला जा रहा है तो यह रिकॉर्ड टूट सकता है.





