
x
Tim David Century: 25 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा टी20 खेला। बैसेटेरे में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम 6 विकेट से जीत हासिल करने में सफल रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडीज टीम ने 200 से ज़्यादा रन बनाए थे।
जवाब में कंगारुओं ने टिम डेविड के शतक की बदौलत यह मुश्किल लक्ष्य 16.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। डेविड को उनकी नाबाद पारी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।
टिम डेविड ने लगाया तूफानी शतक:
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज़ टिम डेविड एक बार फिर सुर्खियाँ बटोर रहे हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 के दौरान तूफानी बल्लेबाजी की। 29 वर्षीय इस बल्लेबाज़ ने सिर्फ़ 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज़ अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखते हुए उन्होंने 37 गेंदों में अपना पहला टी20 शतक जड़ा।
डेविड 102 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 11 गगनचुंबी छक्के लगाए। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 275.67 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाने के बाद ही आराम किया। टिम डेविड की पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया 215 रनों का लक्ष्य हासिल कर पाया। टिम को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
ऑस्ट्रेलिया ने जीती सीरीज
वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 23 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडीज टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 214 रन बनाए। उनकी ओर से शाई होप ने 57 गेंदों में 102 रनों की पारी खेली।
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 4 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही मिशेल मार्श की अगुवाई वाली टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। अब बाकी बचे दो मैच महज औपचारिकता मात्र रह गए हैं।
TagsTim David Centuryडेविडतूफानीबल्लेबाजीDavidstormybattingजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





