खेल

मोहम्मद सिराज ने इस तरह जो रूट को फंसाया जाल में, देखे वीडियो

Subhi
3 July 2022 9:15 AM IST
मोहम्मद सिराज ने इस तरह जो रूट को फंसाया जाल में, देखे वीडियो
x
भारत और इंग्लैंड के भी खेले जाने वाले बहुप्रतीक्षित पांचवें टेस्ट मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है. बर्मिंघम टेस्ट के पहले दिन के पहले सेशन को छोड़ दें, तो भारतीय टीम ने अबतक हर सेशन में मेजबान टीम को पीछे छोड़ा है.

भारत और इंग्लैंड (India vs England) के भी खेले जाने वाले बहुप्रतीक्षित पांचवें टेस्ट मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है. बर्मिंघम टेस्ट के पहले दिन के पहले सेशन को छोड़ दें, तो भारतीय टीम ने अबतक हर सेशन में मेजबान टीम को पीछे छोड़ा है. भारत द्वारा पहली पारी में बनाए गए 416 रनों के जवाब में इंग्लिश टीम पहली पारी में महज 84 रनों पर अपने 5 प्रमुख बल्लेबाजों के विकेट गंवाकर मैदान में संघर्ष कर रही है. टीम के लिए जॉनी बेयरस्टो 47 गेंद में 12 और कैप्टन बेन स्टोक्स बिना खाता खोले मैदान में टिके हुए हैं.

इंग्लिश टीम को दूसरे दिन का सबसे बड़ा झटका पूर्व कप्तान एवं मौजूदा समय में इंग्लैंड की बल्लेबाजी के रीढ़ जो रूट (Joe Root) के रूप में लगा. दरअसल रूट मैदान में भारतीय गेंदबाजों का संभलकर सामना कर रहे थे, लेकिन भारत के लिए 23वां ओवर करने आए मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) के आखिरी गेंद पर उनका धैर्य टूट गया. उन्होंने सिराज की हल्की शॉट पिच गेंद पर कट शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद और बल्ले के बीच सही संपर्क नहीं होने की वजह से उन्हें अपना बेशकीमती विकेट गंवाना पड़ा.

जो रूट अपनी टीम के लिए पहली पारी में 31 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उन्होंने 67 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके लगाए. जो रूट जब इंग्लिश टीम के लिए आउट हुए उस समय टीम का कुल स्कोर 23 ओवर की समाप्ति के बाद चार विकेट के नुकसान पर 78 रन था.

वहीं बात करें सिराज के प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने दूसरे दिन की समाप्ति तक तीन ओवर की गेंदबाजी की है. इस दौरान उन्हें महज पांच रन खर्च करते हुए एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है. सिराज के अलावा इस मुकाबले में भारत के लिए कैप्टन जसप्रीत बुमराह ने तीन और शमी ने एक सफलता प्राप्त की है.


Next Story