खेल

T20 World Cup 2026 Day 3: इटली-कनाडा को मिली हार, साउथ अफ्रीका-जिम्बाब्वे ने जीत के साथ किया आगाज

Sarita
10 Feb 2026 7:30 AM IST
T20 World Cup 2026 Day 3: इटली-कनाडा को मिली हार, साउथ अफ्रीका-जिम्बाब्वे ने जीत के साथ किया आगाज
x
T20 World Cup 2026 Day 3: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 9 फरवरी को कुल 3 मैच खेले गए। ये तीनों मुकाबला एकतरफा रहा। दिन के पहले मैच में स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रनों से हराया। वहीं दूसरे मैच में जिम्बाब्वे ने ओमान को 8 विकेट से करारी मात दी थी। साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच खेले गए तीसरे मैच में अफ्रीकी टीम ने 57 रनों से मुकाबला अपना नाम किया। साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे की टीम ने जीत के साथ इस वर्ल्ड कप का आगाज किया है।
इटली और स्कॉटलैंड के बीच खेले गए मैच में स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए थे। जॉर्ज मुंशी ने स्कॉटलैंड के लिए सबसे ज्यादा 54 बॉल पर 84 रन बनाए। वहीं ब्रैंडन मैकमुलेन ने 41 रन का योगदान दिया। जवाब में इटली की टीम 16.4 ओवर में 134 रन पर सिमट गई। इटली की तरफ बेन मैनेंटी ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए।
दिन का दूसरा मैच ओमान और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया था, जहां जिम्बाब्वे को 8 विकेट से जीत मिली। इस मैच में ओमान पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 103 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए तीन बल्लेबाज डबल डिजिट स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहे। सुफियान महमूद 25, विनायक शुक्ल ने 28 और नदीम खान ने 20 रन का योगदान दिया। इसके जवाब में जिम्बाब्वे ने 13.3 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट ने 48 रनों की मैच विनिंग पारी खेली।
साउथ अफ्रीका ने एकतरफा अंदाज में कनाडा को हराया
दिन के तीसरे मैच में साउथ अफ्रीकी टीम ने 4 विकेट खोकर 213 रन बनाने में कामयाब रही। साउथ अफ्रीका के लिए इस मैच में एडन मार्करम ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाए। वहीं अंत में डेविड मिलर ने नाबाद 39 और ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 34 रनों की पारी खेली। इसके जवाब में कनाडा की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 156 रन ही बना सकी। कनाडा के लिए नवनीत धालीवाल ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए यह इस वर्ल्ड कप में पहली जीत मिली है।
Next Story