
x
Sports: द हंड्रेड 2025 पुरुष टूर्नामेंट के फाइनल में ओवल इनविंसिबल्स ने ट्रेंट रॉकेट्स को 26 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इसके साथ ही सैम बिलिंग्स की टीम लगातार तीसरी बार खिताब जीतने में कामयाब रही। इससे पहले उन्होंने 2024 और 2023 में भी द हंड्रेड का खिताब जीता था। द हंड्रेड के अब तक पांच सीजन खेले जा चुके हैं, जिनमें से ओवल टीम ने तीन बार खिताब जीता है और टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम है। ट्रेंट रॉकेट्स ने 2022 और सदर्न ब्रेव टीम ने 2021 में खिताब जीता था।
ओवल इनविंसिबल्स के लिए विल जैक्स ने खेली शानदार पारी
मैच की बात करें तो ओवल इनविंसिबल्स टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 100 गेंदों में 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज विल जैक्स ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 72 रन बनाए। 41 गेंदों की इस पारी के दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 2 छक्के निकले। उनके अलावा जॉर्डन कॉक्स ने 28 गेंदों में 40 रन बनाए। तवांडा मुये और सैम कुरेन ने 15-15 रन बनाए। गेंदबाजी की बात करें तो ट्रेंट रॉकेट्स की ओर से मार्कस स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।
मार्कस स्टोइनिस की तूफानी पारी बेकार गई
लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रेंट रॉकेट्स की टीम 8 विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी और उसे 26 रनों से हार का सामना करना पड़ा। स्टोइनिस ने गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 38 गेंदों में 4 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 64 रनों की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। उनके अलावा टॉम बैंटन ने 23 रन बनाए। वहीं, कप्तान डेविड विली और रॉस व्हाइटली ने 14-14 रनों का योगदान दिया। ओवल इनविंसिबल्स के लिए इस मैच में नाथन सॉटर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्हें उनके शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। जॉर्डन कॉक्स को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।
TagsSportsसैम बिलिंग्सटीमहासिलहैट्रिकSportsSam Billingsteamachievedhat-trick जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





