
x
खेल: ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में मेजबान वेस्टइंडीज का 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद T20I सीरीज का आगाज भी धमाकेदार अंदाज में किया है। किंग्स्टन के सबीना पार्क में खेले गए पहले T20I मैच में ऑस्ट्रेलिय ने डेब्यूटेंट मिचेल ओवेन की तूफानी पारी की बदौलत वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हरा दिया। मिचेल ओवेन ने अपने करियर के पहले ही T20I मैच में धमाकेदार अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया। इस तरह उन्होंने रिकी पोंटिंग और डेविड वॉर्नर के स्पेशल क्लब में जगह बना ली।
दरअसल, मिचेल ओवेन T20I डेब्यू में अर्धशतक जड़ने वाले सिर्फ तीसरे ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले सिर्फ रिकी पोंटिंग और डेविड वॉर्नर ने यह बड़ा कारनामा किया था। ओवेन के नाम ऑस्ट्रेलिया की ओर से T20I डेब्यू में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। 23 साल के मिचेल ओवेन ने महज 27 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 गगनचुंबी छक्के जड़े। ओवेन को कैमरून ग्रीन का भरपूर साथ मिला। ग्रीन ने भी 26 गेंदों पर 51 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 5 छक्के जड़े।
T20I डेब्यू पर 50+ रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज
रिकी पोंटिंग 98* (55) बनाम न्यूजीलैंड, 2005
डेविड वार्नर 89 (43) बनाम साउथ अफ्रीका, 2009
मिचेल ओवेन 50 (27) बनाम वेस्टइंडीज, 2025
ग्रीन और ओवेन ने दिखाया दम
ग्रीन और ओवेन के अर्धशतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया की टीम 190 रन के लक्ष्य के करीब पहुंच गई। दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की पारी थोड़ा लड़खड़ा गई लेकिन अंत में बेन ड्वार्शुइस और सीन एबट की बदौलत वेस्टइंडीज को एक ओवर पहले ही 3 विकेट से हराने में कामयाब रही। इससे पहले वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 189 रनों का स्कोर खड़ा किया। वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज (60) और सलामी बल्लेबाज शे होप (55) ने शानदार अर्धशतक जड़े। ऑस्ट्रेलिया के लिए ड्वार्शुइस ने 4 ओवर में 36 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके।
ऑस्ट्रेलिया की लगातार चौथी जीत
वेस्टइंडीज दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की यह लगातार चौथी जीत है। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैचों की T20I सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इससे पहले 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। अब दूसरा T20I मैच 22 जुलाई को सबीना पार्क में खेला जाएगा।
Tagsखेलमिशेल ओवेनडेब्यू मैचतहलकाSportsMitchell OwenDebut matchsensation जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





