
x
Sports : इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज डेविड मलान इन दिनों द हंड्रेड मेंस टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंट में वह नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की टीम का हिस्सा हैं। 24 अगस्त को ओवल इंविंसिबल के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने ओपनिंग करते हुए 34 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने टी-20 में एक देश में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया है। आपको बता दें कि द हंड्रेड 100 बॉल का टूर्नामेंट होता है, लेकिन इसके रिकॉर्ड की गिनती टी-20 क्रिकेट में होती है।
विराट कोहली का नाम है टॉप पर
मलान ने अब तक इंग्लैंड में 240 टी-20 पारियों में 32.45 की औसत से तीन शतकों और 43 अर्धशतकीय पारी के बदौलत 6555 रन बनाए हैं। वह खेल के सबसे छोटे प्रारूप में एक ही देश में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। रैना की बात करें तो उन्होंने भारत में टी-20 प्रारूप में 237 पारियों में 32.92 की औसत से 6553 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतकीय और 43 अर्धशतकीय पारी देखने को मिली।
टी-20 क्रिकेट में एक देश में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां विराट कोहली का नाम टॉप पर है। विराट ने भारत में 278 पारियों में 42.37 की औसत से 9704 रन बनाए हैं, जिसमें आठ शतक और 74 अर्धशतक शामिल हैं। रोहित शर्मा और शिखर धवन इस लिस्ट में दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। रोहित ने भारत में 8426 और धवन ने 7626 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के ही खिलाड़ी जेम्स विंस चौथे स्थान पर हैं, उन्होंने इंग्लैंड में टी-20 मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक 243 पारियों में 34.73 की औसत से पांच शतक और 53 अर्धशतकों की मदद से 7398 रन बनाए हैं।
द हंड्रेड 2025 में डेविड मलान का प्रदर्शन
मलान ने इस सीजन द हंड्रेड में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक 7 पारियों में 144.35 की स्ट्राइक रेट से 179 रन बनाए हैं, इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है। नॉर्दर्न सुपर चार्जर्स की टीम पॉइंट्स टेबल में पांच जीत के साथ दूसरे स्थान पर है। अब आने वाले मैचों में डेविड मलान और उनकी टीम कैसा प्रदर्शन करती है ये देखना दिलचस्प होगा।
TagsSportsडेविड मलानटी20 क्रिकेटउपलब्धिSportsDavid MalanT20 cricketAchievement जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





