खेल

Sports:कर्नाटक की टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रिप्लेसमेंट का ऐलान

Sarita
17 Jan 2026 10:59 AM IST
Sports:कर्नाटक की टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रिप्लेसमेंट का ऐलान
x
Sports: रणजी ट्रॉफी के दूसरे फेज में कर्नाटक की टीम का पहला मुकाबला मध्य प्रदेश की टीम से 22 जनवरी को अलूर में होगा। इसके बाद उसका मुकाबला पंजाब की टीम से 29 जनवरी को खेला जाएगा। अब टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज निकिन जोस को मध्य प्रदेश के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी मैच के लिए चोटिल रविचंद्रन स्मरण की जगह कर्नाटक की टीम में शामिल किया गया। कर्नाटक की कमान मंयक अग्रवाल के हाथों में है।
रविचंद्रन स्मरण को विदर्भ के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले कंधे में चोट लगी थी और उन्हें ठीक होने में कुछ वक्त लगेगा। कर्नाटक के लिए यह झटका है क्योंकि यह युवा बल्लेबाज इस सीजन में अब तक शानदार फॉर्म में रहा है और उनके बल्ले से खूब रन निकले हैं।। स्मरण ने पांच मैच में 119 के औसत से 595 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं।
मयंक अग्रवाल करेंगे कप्तानी
तेज गेंदबाज वैशाख विजयकुमार भी चोट लगने के कारण विजय हजारे ट्रॉफी सेमीफाइनल के बीच में बाहर हो गए जिससे वह भी टीम में नहीं हैं। तेज गेंदबाज एम वेंकटेश ने टीम में वैशाख की जगह ली है। कप्तानी अनुभवी मयंक अग्रवाल करेंगे। भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल टॉप ऑर्डर को मजबूती देंगे। टीम में मोहसिन खान और एम वेंकटेश जैसे प्लेयर्स भी मौजूद हैं।
ग्रुप-बी में सबसे ऊपर है कर्नाटक की टीम
कर्नाटक फिलहाल पांच मैच में 21 अंक के साथ ग्रुप-बी में सबसे ऊपर है। उसके बाद महाराष्ट्र (18) और मध्य प्रदेश (16) हैं। वहीं महान क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ को 23 जनवरी से अलूर में उत्तराखंड के खिलाफ होने वाले कर्नाटक के कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मैच में जगह मिली है।
रणजी ट्रॉफी के लिए कर्नाटक की टीम:
मयंक अग्रवाल (कप्तान), निकिन जोस, देवदत्त पडिक्कल, करुण नायर, केएल श्रीजीत, अभिनव मनोहर, श्रेयस गोपाल, विद्याधर पाटिल, विद्वथ कावेरप्पा, अभिलाष शेट्टी, मोहसिन खान, शिखर शेट्टी, कृतिक कृष्णा, केवी अनीश, एम वेंकटेश।
Next Story