
x
South Africa Champions: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 के अंतर्गत 31 जुलाई को दूसरा सेमीफाइनल खेला गया। जहाँ दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस से हुआ। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने यह मैच जीत लिया।
एक रोमांचक मुकाबले में अफ्रीकी टीम ने कंगारुओं को मात्र एक रन से हरा दिया। इसके साथ ही वे WCL के फाइनल में पहुँचने में सफल रहे। अब खिताब के लिए उनका मुकाबला पाकिस्तान से होगा।
दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराया
ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ सेमीफाइनल में, दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस के कप्तान एबी डिविलियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलने उतरी इस टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। अपनी टीम के लिए सबसे ज़्यादा रन मोर्ने वैन विक ने बनाए। उन्होंने 35 गेंदों में 76 रनों की तेज़ पारी खेली। जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल थे।
उनके अलावा, सलामी बल्लेबाज जेजे स्मट्स ने भी 41 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाज़ी पर नज़र डालें तो पीटर सीडेल ने चार ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 185 रन तक ही पहुँच सका। डैन क्रिश्चियन ने 49 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाज़ी पर नज़र डालें तो वेन पार्नेल ने दो विकेट लिए।
आखिरी गेंद पर हुआ विजेता का फैसला
यह मैच रोमांच से भरपूर था। आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया चैंपियन को जीत के लिए 14 रन चाहिए थे। रॉब क्वीनी ने वेन पार्नेल की पहली गेंद पर शानदार छक्का लगाया। अब कंगारुओं को पाँच गेंदों में 8 रन चाहिए थे। अगली गेंद पर क्वीनी ने एक रन लिया। ओवर की तीसरी गेंद पर डैन क्रिश्चियन ने दो रन बनाए। अब ऑस्ट्रेलिया को तीन गेंदों में पाँच रन बनाने थे। अगली दो गेंदों पर दो-दो रन बने।
ऑस्ट्रेलियाई टीम को फाइनल में पहुँचने के लिए आखिरी गेंद पर 3 रन चाहिए थे। रॉब क्वीनी इस गेंद से पहले ही रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर नए बल्लेबाज़ नाथन कूल्टर नाइल रन आउट हो गए। इसमें एबी डिविलियर्स की अहम भूमिका रही।
पार्नेल की गेंद पर क्रिश्चियन ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट खेला। जिस पर उन्होंने दो रन के लिए दौड़ लगाई। लेकिन वहाँ मौजूद डिविलियर्स ने कमाल की फुर्ती दिखाई। उन्होंने तेज़ी से गेंद पकड़ी और नॉन-स्ट्राइक की तरफ थ्रो किया। गेंदबाज़ ने गेंद को लपककर विकेटों पर लगा दिया।
TagsSouth AfricaChampionsफाइनलसाउथ अफ्रीकाSouth AfricaFinalSouth Africa जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





