![Sheetal Devi ने 1 दिन में बनाए 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड Sheetal Devi ने 1 दिन में बनाए 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/08/30/3990292-untitled-10-copy.webp)
x
Spotrs.खेल: भारत की 17 साल की तीरंदाज शीतल देवी ने गुरुवार को पैरालंपिक खेलों में डेब्यू किया। एशियन गेम्स में देश के लिए गोल्ड जीतने वाली शीतल देवी से पैरालंपिक में भी गोल्ड मेडल की ही उम्मीदें हैं। बिना हाथ वाली इस तीरंदाज ने पहले ही दिन खुद को एक नहीं दो-दो गोल्ड मेडल का दावेदार साबित कर दिया।
शीतल देवी का रैंकिंग राउंड में कमाल
शीतल देवी कंपाउंड आर्चरी के रैंकिंग राउंड में उतरी। इसी राउंड के आधार पर ड्रॉ तय होते हैं। शीतल देवी ने रैंकिंग राउंड में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने 720 में से 703 अंक हासिल किए। 59 बार उनका लक्ष्य 10 पर लगा वहीं 29 बार लक्ष्य एक्स पर लगा।
शीतल देवी ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा
शीतल देवी ने 703 अंक हासिल करके वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया था। 2021 में टोक्यो में ब्रिटेन की स्टेटन जेसिका ने 694 अंक हासिल कर पैरालंपिक रिकॉर्ड बनाया था। शीतल देवी ने 703 से के साथ यह रिकॉर्ड तोड़ा। हालांकि इसी के कुछ समय बाद रैंकिंग राउंड में ही तुर्की की ओज्जुर ने 704 अंक हासिल किए और शीतल देवी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिए।
मिक्स्ड टीम इवेंट के लिए बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे स्थान पर रहने के कारण शीतल देवी ने सीधा राउंड ऑफ 16 के लिए क्वालिफाई किया। उन्हें शुरुआती राउंड खेलने की जरूरत नहीं होगी। भारत की सरिता नौवें स्थान पर रहीं। इसी कारण शीतल देवी ने मिक्स्ड टीम के लिए क्वालिफाई किया। शीतल देवी मिक्स्ड टीम में राकेश कुमार के साथ उतरेंगी। शीतल देवी और राकेश कुमार ने वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया। मिक्स्ड टीम की रैंकिंग के लिए हर देश के सर्वश्रेष्ठ महिला और पुरुष तीरंदाज के स्कोर जोड़ा जाता है। महिलाओं में शीतल और पुरुषों में राकेश कुमार टॉप पर रहे। दोनों ने मिलकर 1399 का स्कोर हासिल किया जो कि वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के ही नाम था। राकेश कुमार ने सरिता के साथ यह रिकॉर्ड कायम किया था।
Tagsशीतलदेवीवर्ल्डरिकॉर्डSheetalDeviWorldRecordजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
![Rajesh Rajesh](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Rajesh
Next Story