खेल

सिनर को हराकर रूने फाइनल में, खिताबी मुकाबला रुब्लेव से

jantaserishta.com
16 April 2023 1:46 PM IST
सिनर को हराकर रूने फाइनल में, खिताबी मुकाबला रुब्लेव से
x
मोंटे कार्लो (आईएएनएस)| डेनमार्क के होल्गर रूने इटली के जानिक सिनर को रोमांचक सेमीफाइनल में 1-6, 7-5, 7-5 से हराकर मोंटे कार्लो मास्टर्स के फाइनल में पहुँच गए हैं। रुने अब अपने दूसरे एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब से एक जीत दूर रह गए हैं।
रूने ने सत्र की अपनी 17 वीं टूर स्तर की जीत के बाद सिनर के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 2-0 पहुंचा दिया है। 19 वर्षीय रूने एटीपी लाइव रैंकिंग में दो स्थान उठकर सातवें नंबर पर पहुँच गए हैं और अगर वह रविवार को अपना आठवाँ खिताब जीतते हैं तो वह करियर के सर्वश्रेष्ठ छठे स्थान पर पहुँच जाएंगे।
रूने ने 21 वर्षीय सिनर को दो घंटे 46 मिनट में हराया। रूने ने पिछले सत्र में नोवाक जोकोविच को पेरिस में चैंपियनशिप मैच में हराया था। वह अपने दूसरे एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब के लिए आंद्रेई रुब्लेव से भिड़ेंगे।
रुब्लेव ने अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज को कड़े संघर्ष में हराकर दूसरी बार मोंटे कार्लो मास्टर्स के फाइनल में जगह बनायी। वह 2021 में फाइनल में यूनान के स्टेफानोस सितसिपास से हार गए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story