खेल

रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26: कर्नाटक के खिलाफ जम्मू-कश्मीर ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

jantaserishta.com
24 Feb 2026 10:21 AM IST
रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26: कर्नाटक के खिलाफ जम्मू-कश्मीर ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया
x
नई दिल्ली: रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 के खिताबी मुकाबले में जम्मू-कश्मीर की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमें के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। क्योंकि कर्नाटक अपने 9वें रणजी ट्रॉफी खिताब को जीतने की कोशिश करेगी। वहीं, जम्मू-कश्मीर के लिए पहला खिताब जीतने का मौका है। यह मुकाबला केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है।
पिच रिपोर्ट की बात करें तो घास अच्छी तरह फैली हुई है, लेकिन थोड़ी सूखी लग रही है। घास सतह को अच्छी तरह संभाले रखेगी। शुरुआती समय में नमी हो सकती है और मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों के लिए मददगार हो सकती है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना अच्छा रहेगा।
जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने टॉस जीतकर कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। पिच सूखी लग रही है और बाद में इसमें टर्न आ सकता है। हमने सरल रणनीति अपनाई है और भगवान की कृपा से हमने अच्छा क्रिकेट खेला है। उन्होंने कहा कि बस बुनियादी बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। हमें कुछ मजबूरी में बदलाव करने पड़े।
वहीं, कर्नाटक के कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि यह प्रासंगिक है। मैंने तीनों मैचों में टॉस हारा है, हम भी गेंदबाजी करना चाहते थे। रणजी फाइनल तक पहुंचना एक बड़ी उपलब्धि है, कई खिलाड़ी टीम में आए हैं और अपने पहले या दूसरे सीजन में फाइनल का अनुभव करना शानदार है। हमारी टीम वही है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
जम्मू-कश्मीर की प्लेइंग इलेवन: कमरान इकबाल, यावेर हसन, शुभम पुंडीर, पारस डोगरा (कप्तान), अब्दुल समद, कन्हैया वधावन (विकेटकीपर), आबिद मुश्ताक, औकिब नबी डार, युद्धवीर सिंह चरक, साहिल लोत्रा, सुनील कुमार।
कर्नाटक की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), करुण नायर, स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, क्रुथिक कृष्णा (डब्ल्यू), विद्याधर पाटिल, विजयकुमार विशक, शिखर शेट्टी, प्रिसिध कृष्णा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story