खेल

पंजाब ने मारी बाज़ी, बचाया IPL इतिहास का सबसे छोटा स्कोर

Gulabi Jagat
15 April 2025 11:13 PM IST
पंजाब ने मारी बाज़ी, बचाया IPL इतिहास का सबसे छोटा स्कोर
x
Kolkata| आईपीएल 2025 के एक रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को महज 111 रनों का लक्ष्य देकर भी हरा दिया और लीग के इतिहास में सबसे छोटा स्कोर बचाने वाली टीम बन गई। केकेआर की टीम सिर्फ 95 रन पर सिमट गई। पंजाब के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि मार्को यानसन ने 17 रन देकर 3 विकेट लिए। अर्शदीप, बार्टलेट और मैक्सवेल को 1-1 विकेट मिला। केकेआर की शुरुआत खराब रही, नरेन और डिकॉक पावरप्ले में ही आउट हो गए। रहाणे और रघुवंशी ने कुछ देर टिककर पारी को संभाला, लेकिन चहल ने रहाणे और रघुवंशी को आउट कर मैच का रुख पलट दिया।

चहल ने फिर लगातार दो गेंदों पर रिंकू सिंह और रमनदीप सिंह को आउट कर केकेआर को गहरे संकट में डाल दिया। यानसन और अर्शदीप ने आखिरी झटके दिए और पंजाब ने नामुमकिन जीत को मुमकिन बना दिया। पंजाब की बल्लेबाजी भी कमजोर रही थी। प्रभसिमरन ने 30, प्रियांश ने 22 रन बनाए। मध्यक्रम लड़खड़ा गया और टीम 111 रन ही बना सकी। लेकिन गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को यादगार जीत दिलाई।
Next Story
null