खेल
ओसाका ने मीडिया का बहिष्कार कर विवाद को दिया जन्म, मिताली, बोली - ये हमारे लिए जरूरी है
Apurva Srivastav
2 Jun 2021 12:09 AM IST

x
खिलाड़ियों के लिए यह जरूरी है कि वह इस खेल को आगे बढ़ाने में मदद करें.
जापान की दिग्गज महिला टेनिस स्टार नाओमी ओसाका (Naomi Osaka) ने इस समय जारी साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन (French Open) में मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने से मना कर दिया था. इसके कारण उन पर जुर्माना भी लगाया गया था. बाद में ओसाका ने इस ग्रैंड स्लैम से नाम वापस ले लिया. ओसाका ने टूर्नामेंट से पहले ही कह दिया था कि वह मानसिक स्वास्थ के चलते फ्रेंस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा नहीं लेंगी. भारत की महिला क्रिकेट टीम मंगलवार को इंग्लैंड दौरे के लिए रवना हुई. इससे पहले आयोजित किए गए संवाददाता सम्मेलन में टीम की कप्तान मिताली राज (Mithaloi Raj) के सामने भी सवाल उठा कि अपने लंबे करियर में उन्हें कभी मीडिया से बात करने में परेशानी हुई है?
इसके जवाब में मिताली ने कहा कि महिला क्रिकेट को मीडिया के सपोर्ट की जरूरत है. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि किसी भी खिलाड़ी के लिए क्वारंटीन में रहना काफी मुश्किल है. लेकिन टूर्नामेंट में जाते समय में हम ऐसा महसूस नहीं करते. व्यक्तिगत तौर पर मुझे कभी नहीं लगा कि मुझे प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं जाना चाहिए क्योंकि महिला क्रिकेट इस समय जहां खड़ा है वह उसे मीडिया के सपोर्ट की जरूरत है. खिलाड़ियों के लिए यह जरूरी है कि वह इस खेल को आगे बढ़ाने में मदद करें. इसलिए जरूरी है कि हम बात करें और खेल को प्रमोट करें.
ओसाका पर लगा इतना जुर्माना
ओसाका ने रविवार को अपने पहले दौर के मैच के बाद अपने रुख पर कायम रहते हुए अनिवार्य मीडिया ड्यूटी पूरी नहीं की, जिसके कारण टूर्नामेंट आयोजकों ने उन पर करीब 10.8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था. साथ ही चारों ग्रैंड स्लैम की ओर से चेतावनी जारी की गई थी कि इसे दोहराने पर उनको बर्खास्त भी किया जा सकता है. टूर्नामेंट के नियमों को तहत खिलाड़ी को मैच के बाद प्रेंस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेना अनिवार्य होता है
अब ओसाका ने खुद ही टूर्नामेंट से बाहर होने का फैसला कर लिया. सोमवार 31 मई को टूर्नामेंट के दूसरे दिन ओसाका ने देर रात (भारतीय समयानुसार) अपने ट्विटर अकाउंट पर एक बयान जारी कर टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेने का ऐलान किया. ओसाका ने इस लंबे बयान में कहा कि वह किसी भी तरह से टूर्नामेंट में किसी के लिए 'भटकाव' नहीं बनना चाहती थीं, इसलिए अपना टूर्नामेंट से हट रही हैं. ओसाका ने कहा,
"टूर्नामेंट, अन्य खिलाड़ियों और मेरी भलाई के लिए सबसे अच्छा यही है कि मैं हट जाऊं, ताकि एक बार फिर सब पेरिस में चल रहे टेनिस पर ध्यान दे सकें. मैं कभी भी भटकाव नहीं बनना चाहती थी और मानती हूं कि मेरी टाइमिंग आदर्श नहीं थी और मेरा संदेश ज्यादा स्पष्ट हो सकता था."
लंबे समय से मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रहीं ओसाका
ओसाका ने साथ ही कहा कि वह लंबे समय से मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रही हैं. 23 साल की जापानी स्टार खिलाड़ी ने बताया कि 2018 में पहली बार यूएस ओपन जीतने के बाद से ही वह लगातार अवसाद से जूझती रही हैं और इससे निपटने में उन्हें बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. उन्होंने साथ ही बताया कि मीडिया के सामने बात करने से पहले हमेशा उन्हें बेचैनी का सामना करना पड़ता है.
Next Story





