
x
New Zealand vs Australia: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच अक्टूबर के महीने में तीन टी20 मैचों की सीरीज होनी है, जो अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए बहुत ही अहम है। लेकिन अब टी20 सीरीज से पहले ही न्यूजीलैंड की टीम के तीन प्लेयर्स चोटिल होने की वजह से बाहर हो गए हैं। इनमें तेज गेंदबाज विल ओ रूर्के, ग्लेन फिलिप्स और फिन एलन भी शामिल हैं। न्यूजीलैंड के साथ सबसे बड़ी दिक्कत यह हो गई है कि उसके नियमित कप्तान मिचेल सेंटनर भी चोटिल हैं।
अगले तीन महीने मैदान से बाहर रहेंगे विल ओ रूर्के
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज विल ओ रूर्के को पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेस फ्रैक्चर का पता चला है। इसी वजह से वह अगले तीन महीने तक मैदान से बाहर रहेंगे। उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में गेंदबाजी करते समय चोट लग गई थी। इसके बाद वह जांच के लिए न्यूजीलैंड वापस लौट आए थे। अब उन्हें स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग ब्लॉक से गुजरना होगा। न्यूजीलैंड के कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि हम उनके जल्दी स्वस्थ्य होने की कामना करते हैं।
फिन एलन भी रहेंगे बाहर
ग्लेन फिलिप्स को कमर में चोट लगी हुई है और उन्हें जिम्बाब्वे दौरे से बाहर होना पड़ा था। एक महीने के बाद उनकी स्थिति का पता लगाया जाएगा कि उनकी चोट कैसी है। दूसरी ओर फिन एलन पैर की सर्जरी के बाद तीन महीने तक मैदान से बाहर रहेंगे। इन प्लेयर्स ने न्यूजीलैंड की चिंता जरूर बढ़ा दी है।
मिचेल सेंटनर भी द हंड्रेड टूर्नामेंट को छोड़कर लौटे
न्यूजीलैंड की लिमिटेड ओवर्स के कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा कि कमर में दर्द के बाद पिछले हफ्ते वह द हंड्रेड से घर लौटे थे। उनकी पेट की सर्जरी होगी और उन्हें भी ठीक होने में लगभग एक महीने का समय लगेगा। जिससे उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अक्टूबर में होने वाली सीरीज के लिए तैयार होने के लिए कम समय मिलेगा। कोच वाल्टर ने कहा कि अगले कुछ हफ्तों में जब हम टीम का ऐलान करेंगे, तो हम उन्हें टीम में शामिल कर लेंगे।
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टी20 सीरीज का शेड्यूल:
पहला T20I, 1 अक्टूबर 2025
दूसरा T20I, 3 अक्टूबर 2025
तीसरा T20I, 4 अक्टूबर 2025
TagsNew ZealandAustralia3 खिलाड़ीऑस्ट्रेलियाT20IबाहरNew Zealand3 playersout जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





