खेल
देश के लिए सबसे शर्मनाक...चोर निकला बॉक्सर, पुलिस में शिकायत दर्ज
jantaserishta.com
5 March 2024 2:32 PM IST

x
देश के लिए सबसे शर्मनाक...चोर निकला बॉक्सर, पुलिस में शिकायत दर्ज
उसकी तलाश जारी है।
रोम: ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने का सपना लेकर इटली पहुंचे पाकिस्तान के एक बॉक्सर पर चोरी के आरोप लगे हैं। खबर है कि जुहैब रशीद नाम के खिलाड़ी ने अपनी ही साथी खिलाड़ी के पर्स से धन चुरा लिया। फिलहाल, उसकी तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि यह पाकिस्तान के लिए बेहद शर्म की बात है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रशीद बॉक्सिंग मुकाबले के लिए इटली गया था। मंगलवार को पाकिस्तान एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन ने जानकारी दी है कि वह साथी के बैग से धन चुराने के बाद गायब हो गया है। फेडरेशन एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी बताया है कि इस मामले की जानकारी इटली में पाकिस्तानी दूतावास को भी दी गई है।
साथ ही इसे लेकर पुलिस में शिकायत भी दर्ज करा दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नेशनल फेडरेशन के सचिव कर्नल नासिर अहमद ने कहा, 'जुहैब रशीद ने जो बर्ताव किया है, वह देश और फेडरेशन के लिए बेहद शर्म की बात है, क्योंकि वह ओलंपिक क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए पांच सदस्यीय दल के साथ गया था।'
उन्होंने बताया है कि लॉरा इकराम नाम की एक महिला बॉक्सर ट्रेनिंग के लिए गई हुई थी। उस दौरान रशीद ने फ्रंट डेस्क से कमरे की चाबी हासिल की और पर्स से विदेशी मुद्रा चुरा ली। इसके बाद से ही वह होटल से गायब है। उन्होंने कहा, 'पुलिस को जानकारी दे दी गई है और उसकी तलाश जारी है, लेकिन उसने किसी से भी संपर्क नहीं किया है।'
कहा जा रहा है कि जुहैब रशीद पाकिस्तान का उभरता हुआ खिलाड़ी था। बीते साल ही एशियन बॉक्सिंग चैम्प्यिनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





