खेल

लखनऊ ने मुंबई को पांच रन से हराया

HARRY
16 May 2023 6:19 PM GMT
लखनऊ ने मुंबई को पांच रन से हराया
x
मोहसिन ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाए

LSG vs MI Indian Premier League 2023 Highlights: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस को पांच रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही लखनऊ की टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। वहीं, मुंबई के लिए अब प्लेऑफ की रेस मुश्किल हो गई है। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई की टीम 172 रन ही बना पाई और मैच पांच रन से हार गई।

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस को पांच रन से हरा दिया है।

इस जीत के साथ ही लखनऊ की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है। इस मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई की टीम 172 रन ही बना पाई और मैच पांच रन से हार गई। लखनऊ के लिए मार्कस स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा नाबाद 89 रन बनाए। वहीं, कप्तान क्रुणाल पांड्या ने 49 रन की पारी खेली। मुंबई के लिए जेसन बेहरनडॉर्फ ने दो विकेट लिए।

लखनऊ के लिए ईशान किशन ने 59 और रोहित शर्मा ने 37 रन बनाए। टिम डेविड ने नाबाद 32 रन की पारी खेली। लखनऊ के लिए यश ठाकुर और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट लिए।

Next Story