x
IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-2 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टक्कर हुई. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम मुकाबले में SRH ने 44 रनों से शानदार जीत हासिल की. राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 287 रनों का टारगेट मिला था, जिसका पीछा करते हुए वो छह विकेट पर 242 रन ही बना सकी.बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत खराब रही. उसने दूसरी ही ओवर में दो विकेट खो दिए. तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह ने पहले यशस्वी जायसवाल (1) को चलता किया. फिर उन्होंने कप्तान रियान पराग (4) को भी सस्ते में निपटा दिया. फिर मोहम्मद शमी ने नीतीश राणा को आउट कर दिया, जिसके चलते राजस्थान का स्कोर तीन विकेट पर 50 रन हो गया. यहां से 'इम्पैक्ट सब' संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल ने मिलकर पारी को संभाला. दोनों के बीच 111 रनों की साझेदारी हुई. इस पार्टनरशिप को हर्षल पटेल ने तोड़ा, जिन्होंने संजू सैमसन को आउट किया.
संजू सैमसन ने 37 गेंदों पर 66 रन बनाए, जिसमें सात चौके और चार छक्के शामिल रहे. फिर स्पिनर एडम जाम्पा ने जुरेल की इनिंग्स का भी खात्मा कर दिया. जुरेल ने 200 के स्ट्राइक रेट से 70 रन बनाए. इस दौरान जुरेल ने पांच चौके और छह छक्के लगाए. पांच विकेट गिरने के बाद शिमरॉन हेटमायर और शुभम दुबे के बीच तूफानी पार्टनरशिप हुई, लेकिन बड़ा टारगेट होने के चलते तब तक मुकाबला राजस्थान के हाथों से निकल चुका था.

TagsIPL 2025सनराइजर्स हैदराबादराजस्थान रॉयल्सSunrisers HyderabadRajasthan Royalsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story