छत्तीसगढ़
रायपुर में 24 मार्च की सुबह 6.30 बजे अग्निवीर भर्ती में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को देनी होगी हाजिरी
Shantanu Roy
23 March 2025 7:32 PM IST

x
छग
Sarangarh Bilaigarh. सारंगढ़ बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं के लिए रायगढ़ में 4 से 12 दिसंबर 2024 तक आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली का परिणाम घोषित किया गया। इसमें जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, ट्रेडसमैन की श्रेणी शामिल है। चयनित अभ्यर्थी भारतीय सेना में अग्निवीर बनकर देश की सेवा करेंगे। यह परिणाम सेना की वेबसाइट जॉइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन (www.joinindianarmy.nic.in) पर उपलब्ध होगा और सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के नोटिस बोर्ड पर भी प्रदर्शित किया जाएगा। सभी चयनित अभ्यार्थियों को 24 मार्च 2025 को सुबह 6.30 बजे सेना भर्ती कार्यालय रायपुर जो कि शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय किकेट स्टेडियम, नया रायपुर के पास स्थित है वहां प्रारंभिक ब्रीफिंग और डिस्पैच प्रलेखन के लिए उपस्थित होना जरूरी है। इन सभी सफल अभ्यार्थियों की ट्रेनिंग 01 मई 2025 से अलग-अलग ट्रेनिंग सेंटर में शुरू होगी। भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर होता है। दलालों से सावधान रहें। किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के समाधान के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212 अथवा 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





