खेल

आईपीएल 2022: इन नई खिलाड़ियों के साथ दिल्ली दिखाएगी दम, अब कुछ ऐसी है रिषभ पंत की टीम

Renuka Sahu
14 Feb 2022 4:32 AM GMT
आईपीएल 2022: इन नई खिलाड़ियों के साथ दिल्ली दिखाएगी दम, अब कुछ ऐसी है रिषभ पंत की टीम
x

फाइल फोटो 

रिषभ पंत की कप्तान वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम पूरी तरह से बदली हुई नजर आएगी। इस टीम के लगभग सभी पुराने खिलाड़ी अब इनके साथ नहीं है और ना ही दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें लाने की कोशिश भी की।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रिषभ पंत की कप्तान वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम पूरी तरह से बदली हुई नजर आएगी। इस टीम के लगभग सभी पुराने खिलाड़ी अब इनके साथ नहीं है और ना ही दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें लाने की कोशिश भी की। दिल्ली की टीम ने बहुत सारे नए खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा जिसमें भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी आलराउंडर शार्दुल ठाकुर भी रहे। शार्दुल पर दिल्ली की टीम ने 10.75 करोड़ रुपये खर्च किए। वहीं ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर के लिए दिल्ली ने 6.25 करोड़ की बोली लगाई।

दिल्ली ने इस सीजन के लिए रिषभ पंत, अक्षर पटेल, पृथ्वी शा और एनरिच नार्त्जे को रिटेन किया था। वहीं इस नीलामी में दिल्ली ने मिचेल मार्श को 6.50 करोड़ रुपये देकर खरीदा। इस टीम ने कुलदीप यादव व एम रहमान को दो-दो करोड़ में खरीदा जबकि सरफराज खान और अश्विन हेबार को 20-20 लाख में खरीदा। दिल्ली ने केएस भरत को 2 करोड़ जबकि कमलेश नागरकोटी को 1.10 करोड़ में खरीदा। इस नीलामी में शार्दुल ठाकुर को दिल्ली ने सबसं महंगा खरीदा।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम-
रिटेन किए गए खिलाड़ी
रिषभ पंत (16 करोड़ रुपये),
अक्षर पटेल (9 करोड़ रुपये, 12 करोड़ पर्स से कटेंगे),
पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़ रुपये, 8 करोड़ पर्स से कटेंगे)
एनरिक नॉर्टजे (6.5 करोड़ रुपये).
इस नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी
डेविड वार्नर (2 करोड़) 6.26 करोड़
मिचेल मार्श (2 करोड़) 6.50 करोड़
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना (फोटो ट्विटर पेज)
शार्दुल ठाकुर (2 करोड़) 10.75
मुस्ताफिजुर (2 करोड़) 2 करोड़
कुलदीप यादव (2 करोड़) 2 करोड़
अश्विन हेब्बार (20 लाख) 20 लाख
सरफराज खान (20 लाख) 20 लाख
कमलेश नागरकोटी (40 लाख) 1.10 करोड़
केएस भरत (20 लाख) 2 करोड़
....................
मंदीप सिंह (50 लाख) 1.10 करोड़
खलील अहमद (50 लाख) 5.25 करोड़
चेतन सकारिया (50 लाख) 4.20 करोड़
यश ढुल (20 लाख) 50 लाख
रोवमेन पावेल (75 लाख) 2.80 करोड़
प्रवीण दुबे 50 लाख
लुंगी एंगिदी 50 लाख
विक्की ओस्तवाल 20 लाख
Next Story