खेल

IPL 2021: कोलकाता जीत की ओर, मॉर्गन के साथ रसेल जमे

Apurva Srivastav
26 April 2021 10:54 PM IST
IPL 2021: कोलकाता जीत की ओर, मॉर्गन के साथ रसेल जमे
x
IPL 2021 में आज का मुकाबला न मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर है

IPL 2021 में आज का मुकाबला न मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर है और न ही चेन्नई के चेपक मैदान पर. इस सीजन आज पहली बार मैच खेला जा रहा है अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) पर, जहां आमने सामने हैं पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders). इस मुकाबले में पंजाब ने कोलकाता को 124 रन का लक्ष्य दिया है. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता ने अपने 3 विकेट जल्दी खो दिए पर उसके बाद चौथे विकेट के लिए मॉर्गन और राहुल त्रिपाठी के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई. कोलकाता का चौथा विकेट राहुल त्रिपाठी के तौर पर गिरा, जिनका कैच शाहरुख खान ने पकड़ा.


Next Story