खेल

INDW vs SLW 5th T20I: भारतीय टीम ने किया क्लीन स्वीप, श्रीलंका को 15 रन से हराकर 5-0 से सीरीज पर जमाया कब्जा

Sarita
31 Dec 2025 7:44 AM IST
INDW vs SLW 5th T20I: भारतीय टीम ने किया क्लीन स्वीप, श्रीलंका को 15 रन से हराकर 5-0 से सीरीज पर जमाया कब्जा
x
INDW vs SLW 5th T20I: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने श्रीलंकाई टीम को 7 विकेट लेकर 160 रन पर रोक दिया और मैच 15 रन से जीत लिया। भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज़ 5-0 से जीत ली। श्रीलंकाई टीम सीरीज़ में एक भी मैच नहीं जीत पाई।
हरमनप्रीत कौर ने खेली कप्तान वाली पारी
भारत की जीत में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 43 गेंदों में 9 चौकों और एक छक्के की मदद से 68 रनों की कप्तान वाली पारी खेली। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर शेफाली वर्मा (5), कमलिनी (12) और हरलीन देओल (13) जल्दी पवेलियन लौट गईं। भारत ने 77 रन के अंदर 5 विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, कप्तान हरमनप्रीत और अमनजोत कौर ने संभलकर खेला और टीम का स्कोर 130 के पार पहुंचाया। अमनजोत कौर 21 रन बनाकर आउट हो गईं, लेकिन अरुंधति रेड्डी (27 नाबाद) और स्नेह राणा (8 नाबाद) नाबाद रहीं।
हसिनी परेरा और इमेषा दुलानी के अर्धशतक बेकार गए
श्रीलंका के लिए ओपनर हसिनी परेरा और इमेषा दुलानी ने शानदार पारियां खेलीं। दोनों ने अपनी टीम के लिए अर्धशतक बनाए, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकीं। परेरा ने 65 और दुलानी ने 50 रन बनाए।
भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
भारतीय गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने छह गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। सभी ने कप्तान की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए एक-एक विकेट लिया। दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, स्नेह राणा, वैष्णवी शर्मा, श्री चरानी और अमनजोत कौर सभी ने एक-एक विकेट लिया।
Next Story