
x
IND vs PAK Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 9 सितंबर से यूएई में शुरू होने जा रहा है। इस बार भी भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद इस मैच को लेकर कई सवाल उठ रहे थे, लेकिन बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने अब स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई भारत-पाक मैच पर केंद्र सरकार की नीति का पूरी तरह से पालन करता है और बोर्ड को इससे कोई समस्या नहीं है।
पीटीआई वीडियो को दिए एक विशेष साक्षात्कार में सैकिया ने कहा, "पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर बीसीसीआई का रुख बिल्कुल स्पष्ट है। हम केंद्र सरकार के फैसले का समर्थन करते हैं। भारत सरकार ने एक नीति बनाई है और हमें उस नीति का पालन करना होगा। सरकार द्वारा बनाई गई नीति का पालन करने में हमें कोई समस्या नहीं है।" गिल की कप्तानी से परहेज़
इंटरव्यू के दौरान, जब उनसे शुभमन गिल को तीनों फ़ॉर्मेट में कप्तानी दिए जाने की संभावना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इस मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से परहेज़ किया। साकिया ने कहा कि अभी सही समय नहीं आया है। किसी भी खिलाड़ी के भविष्य को लेकर जल्दबाज़ी में कोई बयान नहीं दिया जाना चाहिए।
महिला वनडे विश्व कप 30 सितंबर से भारत और श्रीलंका में शुरू होगा। इस बड़े टूर्नामेंट से पहले ही साकिया ने मेज़बान भारतीय महिला टीम पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया पिछले दो सालों से शानदार खेल रही है। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ़ सीरीज़ में भी महिला टीम का प्रदर्शन दमदार रहा।
साकिया ने बताया कि खिलाड़ी विशाखापत्तनम में लगातार अभ्यास कर रहे हैं और पिछले 6-7 महीनों से पूरा ध्यान तैयारी पर है।
टिकट की कीमत घटाकर 100 रुपये कर दी गई
महिला विश्व कप को लेकर बीसीसीआई ने एक ख़ास कदम उठाया है। टूर्नामेंट के टिकट की कीमत सिर्फ़ 100 रुपये रखी गई है ताकि ज़्यादा से ज़्यादा दर्शक स्टेडियम पहुँचें और महिला क्रिकेट का समर्थन करें। साकिया ने कहा कि इसका उद्देश्य महिला क्रिकेट को और लोकप्रिय बनाना है ताकि खिलाड़ी खचाखच भरे स्टेडियम में खेल सकें।
Next Story





