खेल

IND vs ENG: सीरीज दांव पर, तीसरे वनडे में ये हो सकती है जीत के लिए भारतीय Playing 11

Sarita
22 July 2025 6:56 AM IST
IND vs ENG: सीरीज दांव पर, तीसरे वनडे में ये हो सकती है जीत के लिए भारतीय Playing 11
x
IND vs ENG: भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मैच 22 जुलाई को खेला जाएगा। जो भी टीम यह मैच जीतेगी, वह सीरीज अपने नाम कर लेगी। फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। भारतीय महिला टीम ने पहला वनडे 4 विकेट से जीता था। इसके बाद इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में वापसी करते हुए 8 विकेट से मैच अपने नाम किया। अब तीसरे वनडे में सीरीज दांव पर है। आइए जानते हैं, इस मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है।
स्मृति मंधाना और रावल को मिल सकती है ओपनिंग की जिम्मेदारी
युवा प्रतीक रावल और स्मृति मंधाना को भारतीय टीम के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी मिल सकती है। मंधाना ने शुरुआती दोनों वनडे मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। उनके पास अपार अनुभव है, जो भारतीय टीम के काम आ सकता है। हरलीन देओल को तीसरे नंबर पर उतारा जा सकता है। एक बार जब वह क्रीज पर टिक गईं, तो उनके बल्ले से बड़ी पारी निकलना तय है।
हरमनप्रीत कौर को रन बनाने होंगे
कप्तान हरमनप्रीत कौर चौथे नंबर पर आ सकती हैं। लेकिन सीरीज़ के पहले दो मैचों में वह अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही हैं। पहले मैच में उन्होंने 17 और दूसरे मैच में 7 रन बनाए थे। अब उन्हें रन बनाने की ज़िम्मेदारी उठानी होगी, तभी भारतीय महिला टीम अपना काम कर पाएगी। पाँचवें नंबर पर जेमिमा रोड्रिगेज को मौका मिल सकता है। जेमिमा ने पहले वनडे में 48 रनों की पारी खेली थी और जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
दीप्ति शर्मा ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकती हैं
दीप्ति शर्मा को भी मौका मिल सकता है। पहले वनडे में उन्होंने 62 रनों की शानदार पारी खेली थी और जीत में हीरो बनकर उभरी थीं। इसके अलावा, वह गेंदबाजी में भी माहिर हैं। ऋचा घोष को विकेटकीपर की ज़िम्मेदारी दी जा सकती है।
गेंदबाजी आक्रमण में स्नेहा राणा, राधा यादव को शामिल किया जा सकता है। इन दोनों खिलाड़ियों के पास अनुभव है और वे इंग्लैंड की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। क्रांति गौड़ और अमनजोत कौर को भी उनका साथ देने का मौका मिल सकता है।
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन:
प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, राधा यादव, क्रांति गौर।
Next Story