
x
IND vs ENG: टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड सीरीज में मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आकाश दीप, नितीश रेड्डी, अर्शदीप सिंह ये सभी खिलाड़ी पहले से ही चोटिल हैं। अब मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दौरान टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका ऋषभ पंत के रूप में लगा है। पंत को चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन बैटिंग करते हुए चोट लगी। चोट लगने के बाद वह मैदान छोड़कर बाहर चले गए हैं।
रिवर्स स्वीप खेलने के चक्कर में चोटिल हुए ऋषभ पंत
भारत की पारी के 68वें ओवर की चौथी गेंद पर ऋषभ पंत चोटिल हुए। ओवर की चौथी गेंद पर ऋषभ रिवर्स स्वीप खेलना चाहते थे। लेकिन वह गेंद को सही से कनेक्ट नहीं कर पाए। बल्ले से गेंद मिस होने के बाद वह सीधे उनके पैर पार जाकर लगी। इसके बाद पंत काफी देर तक दर्द से कराहते हुए नजर आए। चोट लगने के बाद तुरंत बाद ही फिजियो मैदान के अंदर आए और उन्होंने काफी देर तक उनसे बात की।
चोट लगने के बाद पंत को जाना पड़ा मैदान से बाहर
पंत इतने दर्द में थे कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। उन्हें एम्बुलेंस पर बैठाकर मैदान से बाहर ले जाया गया। पंत की ये चोट कितनी गंभीर है और वह अब इस मैच में हिस्सा लेंगे या नहीं इसको लेकर कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा गया है। लेकिन उनका इस तरह से चोटिल होना जाहिर तौर पर टीम इंडिया के लिए एक बहुत बड़ा झटका है। रिटायर्ड आउट होने से पहले पंत 48 गेंदों पर 37 रन बना चुके थे।ऋषभ पंत इस सीरीज में टीम इंडिया के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने लीड्स में खेले गए पहले मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया था। उसके बाद उन्होंने इस सीरीज में कुछ और महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं। ऐसे में टीम इंडिया और उनके फैंस चाहेंगे कि पंत जल्द से जल्द ठीक होकर मैदान पर वापस आएं।
TagsIND vs ENGऋषभ पंतचोटRishabh Pantinjuryजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





