खेल

IND A vs AUS A: बारिश ने बिगाड़ा खेल, भारत ए की खराब शुरुआत, शेफाली वर्मा नाकाम

Harrison
21 Aug 2025 8:58 PM IST
IND A vs AUS A: बारिश ने बिगाड़ा खेल, भारत ए की खराब शुरुआत, शेफाली वर्मा नाकाम
x
Sports स्पोर्ट्स: भारत ए महिला क्रिकेट टीम की ऑस्‍ट्रेलिया ए महिला टीम के खिलाफ अनौपचारिक टेस्‍ट के पहले दिन शुरुआत बेहद खराब रही। बारिश से प्रभावित पहले दिन केवल 23.2 ओवर का खेल हो सका जिसमें भारत ए ने केवल 93 रन पर पांच विकेट गंवा दिए। शेफाली वर्मा ने जरूर थोड़ा एंटरटेन किया लेकिन वो बड़ी पारी खेलने में नाकाम रही। ऑस्‍ट्रेलिया ए के लिए जॉर्जिया प्रेस्‍टविज ने दमदार प्रदर्शन किया।
भारत की विश्व कप टीम में जगह बनाने में नाकाम रही शेफाली वर्मा ने
38 गेंद में 35 रन की
पारी खेली, लेकिन इसके बावजूद भारत ए ने गुरुवार को आस्ट्रेलिया ए के विरुद्ध अनौपचारिक महिला क्रिकेट टेस्ट के वर्षा से प्रभावित पहले दिन 93 रन तक पांच विकेट गंवा दिए।
शेफाली ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए आठ चौके जड़े। भारत ने टास गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। नंदिनी कश्यप और धारा गुर्जर खाता खोलने में नाकाम रहे, जिससे शुरुआती दो ओवर में भारत का स्कोर दो विकेट पर छह रन हो गया। दोनों विकेट जार्जिया प्रेस्टविज (3/25) ने चटकाए।
Next Story