खेल

आईपीएल में आज दिल्ली और पंजाब के बीच होगी टक्कर, जानिए कब और कैसे उठाए मैच का मजा

Sarita
16 May 2022 8:18 AM IST
In IPL today there will be a competition between Delhi and Punjab, know when and how to enjoy the match
x

फाइल फोटो 

इंडियन प्रीमियर लीग को 15वें सीजन के 64वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना पंजाब किंग्स के साथ होना है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग को 15वें सीजन के 64वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना पंजाब किंग्स के साथ होना है। सोमवार को मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला बेहद हो खास है। दोनों ही टीम को प्लेआफ की दावेदारी मजबूत करने के लिए जीत चाहिए। इस मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम के पास 16 अंकों तक पहुंचने का मौका होगा जबकि हारने वाली टीम सिर्फ 14 अंकों तक ही पहुंच पाई।

दिल्ली और पंजाब की टीमों के बीच इस सीजन में यह दूसरी टक्कर होगी। दोनों टीमों ने जब पिछली बार मैच खेला था तो दिल्ली ने एकतरफा जीत हासिल की थी। शानदार गेंदबाजी के दम पर पंजाब को महज 115 रन पर ढेर कर 9 विकेट की आसान जीत हासिल की थी। अब पंजाब की टीम यहां जीत दर्ज कर दिल्ली से बदला लेने के साथ उसकी प्लेआफ की उम्मीदों को झटका भी दे सकती है।
कब होगा दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच ये मैच?
14 मई, रविवार को होगा दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच ये मैच।
कहां खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच ये मैच?
दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच ये मैच मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच ये मैच?
दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच ये मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।
कितने बजे होगा दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच इस मैच का टास?
दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच इस मैच का टास शाम 7 बजे होगा।
दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच इस मैच को कहां देख सकते हैं?
दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स के नेटवर्क या हाटस्टार पर देख सकते हैं। इसके अलावा इस मैच से जुड़ी हर खबर को आप आप दैनिक जागरण की वेबसाइट पढ़ सकते हैं।
Next Story