खेल

ICC T20 WC 2026 Semi Final: भारत का किससे होगा सेमीफाइनल मुकाबला, किस दिन मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया

Sarita
2 March 2026 6:56 AM IST
ICC T20 WC 2026 Semi Final: भारत का किससे होगा सेमीफाइनल मुकाबला, किस दिन मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया
x
ICC T20 WC 2026 Semi Final: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके साथ ही ये भी तय हो गया है भारत का मुकाबला सेमीफाइनल में किससे होगा। तारीख और वक्त भी तय हो गया है। इस बीच अब दो दिन का गैप है, यानी दो दिन तक टी20 विश्व कप 2026 में कोई मैच नहीं होगा। इसके बाद अगला फेज शुरू होगा, जहां दो सेमीफाइनल और फिर फाइनल खेला जाएगा। चलिए आपको बताते हैं कि टीम इंडिया का मैच कब और फाइनल में जाने के लिए उसे किससे भिड़ना होगा।
टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल की चारों टीमों के नाम तय
टी20 विश्व कप 2026 में दूसरा चरण यानी सुपर 8 के मैच खत्म हो चुके हैं। अब केवल तीन ही मैच और बचे हैं। दो सेमीफाइनल खेले जाएंगे और इसके बाद फाइनल यानी खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। इस बीच सेमीफाइनल की चारों टीमों के नामों पर भी मोहर लग गई है। साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बाद अब टीम इंडिया का नाम भी सेमीफाइनल के लिए फाइनल हो गया है।
पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड का मुकाबला
अब बात अगर सेमीफाइनल की करें तो पहला सेमीफाइनल अब से दो दिन बाद यानी 4 मार्च को खेला जाएगा। इस दिन साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच मैच होगा। ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी, वहीं हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।
5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच होगी सेमीफाइनल में टक्कर
इसके बाद आएगी दूसरे सेमीफाइनल की बारी। इसमें भारत और इंग्लैंड की टीम आमने सामने होंगी। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम को सात बजे से शुरू होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइलन में जाएगी। फाइनल यानी खिताबी मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर होना तय हुआ है।
भारत और इंग्लैंड के बीच लगातार तीसरी बार टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल
भारत और इंग्लैंड की टीम लगातार तीसरी बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में आमने सामने होंगी। इससे पहले साल 2022 में पहली बार भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल खेला गया था, तब टीम इंडिया को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद साल 2024 के टी20 विश्व कप में भी भारत और इंग्लैंड की टीम आमने सामने थी, तब भारत ने इंग्लैंड को 68 रन से हराकर फाइनल में एंट्री मारी थी और विश्व कप का खिताब भी अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की थी।
Next Story