लाइफ स्टाइल

आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Bharti sahu
6 May 2021 7:57 AM GMT
आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
x
लगातार मोबाइल, कंप्यूटर का इस्तेमाल करने से शरीर पर बुरा असर पड़ता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | लगातार मोबाइल, कंप्यूटर का इस्तेमाल करने से शरीर पर बुरा असर पड़ता है। इसका सबसे ज्यादा असर आंखों पर पड़ता है। गैजेट्स से निकलने वाली अल्ट्रावायलेट किरणें आपकी आंखों के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। इसी कारण आंखों में दर्द, जलन, आंखों से पानी आना, सुखापन, आंखों का लाल हो जाना, आंखों में खुजली जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं कई बार आंखों की रोशनी भी धीरे-धीरे कम होने लगती है।

आंखों को हेल्दी रखने और आंखों संबंधी हर समस्या से निजात पाने के लिए आप कई तरह की दवाओं का सेवन करते हैं। इसके बजाय आप चाहे तो कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। इससे आपके आंखों की रोशनी भी बढ़ेगी। स्वामी रामदेव से जानिए कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में।
होममेड आईड्राप
बाजार में विभिन्न तरह के आई ड्राप मिल जाते हैं। लेकिन आप चाहे तो घर पर ही इसे 5 मिनट में बना सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में एक चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच सफेद प्याज का रस, 1 चम्मच अदरक का रस, और 3 चम्मच शहद को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे आई ड्राप में भर लें। रोजाना सुबह-सुबह 2-2 बूंद बूंद डाले। इसे आप 2-3 माह तक स्टोर कर सकते हैं।

गुलाब जल और त्रिफला
हरड़, बहेड़ा और आंवला से मिलकर त्रिफला बनाया जाता है। औषधि गुणों से भरपूर त्रिफला पेट संबंधी बीमारियों से निजात दिलाने के साथ वजन कम करने में मदद करता है। इतना ही नहीं यह आंखों की रोशनी भी बढ़ाने में मदद ककता है। इसके लिए रात को सोने से पहले एक गिलास या बाउल में त्रिफला और गुलाब जल डालकर भिगो दें। दूसरे दिन इसे छान लें। इसके बाद इसे आईकैप में भर लें और आंखों में लगाकर बार-बार आंखे खोले और बंद करे।

सूखा आंवला और गुलाब जल
सूखा आंवला और गुलाब जल से बना ये पानी आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने में काफी कारगर है। इसके लिए गुलाब जल की 100 एमएल की बोलत लें और उसमें आंवला के छोटे-छोटे टुकड़े करके डाल दें और इसे स्टोर कर लें। रोजाना आईकैप में थोड़ा सा यह पानी लेकर इसे आंखों में लगाकर आंखे खोले और बंद करें।
आंवला का सेवन फायदेमंद
आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन सी के साथ ऐसे गुण पाए जाते हैं। जो आपके आंखों में लगे चश्मा को भी हटा सकते हैं। इसलिए रोजाना 1-2 आंवला का सेवन करे। इसके अलावा आंवला का जूस या फिर पाउडर का सेवन करे। रोजाना सुबह थोड़े से शहद के साथ ताजे आंवले का रस पिएं। इससे आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिलेगा। इसके साथ ही रात में सोने से पहले पानी के साथ एक चम्मच आंवला पाउडर डालकर पिएं। इससे भी लाभ मिलेगा।


Next Story