खेल

ENG vs SA, 1st T20I: 12.5 ओवर में सिमटा मैच, साउथ अफ्रीका के 4 बल्लेबाजों का तूफान

Sarita
11 Sept 2025 6:46 AM IST
ENG vs SA, 1st T20I: 12.5 ओवर में सिमटा मैच, साउथ अफ्रीका के 4 बल्लेबाजों का तूफान
x
ENG vs SA, 1st T20I: वनडे सीरीज़ में शर्मनाक हार के बाद मेज़बान इंग्लैंड तीन मैचों की T20I सीरीज़ में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद लगाए बैठा था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया और पहला मैच डकवर्थ लुईस नियम से 14 रनों से जीत लिया। बारिश के कारण यह मैच 4 घंटे की देरी से शुरू हुआ। इस वजह से मैच 12.5 ओवर में ही समाप्त हो गया। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका के 4 बल्लेबाज़ों ने 200 से ज़्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए और इंग्लैंड के गेंदबाज़ों की खूब धुनाई की। कार्डिफ़ के मैदान पर 11 T20I मैचों में इंग्लैंड की यह सिर्फ़ दूसरी हार है।
इंग्लैंड और दक्षिण अफ़्रीका के बीच खेले गए पहले T20I मैच में बारिश ने काफ़ी खलल डाला। इस वजह से यह मैच 4 घंटे की देरी से शुरू हुआ। इस दौरान पहला ओवर घटाकर 7.5 ओवर का कर दिया गया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दक्षिण अफ़्रीका ने 7.5 ओवर में 5 विकेट पर 97 रन बनाए। इस दौरान चार बल्लेबाजों ने 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। कप्तान एडेन मार्करम ने 14 गेंदों पर 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से सबसे ज्यादा 28 रन बनाए। डेवॉन फरेरा ने 11 गेंदों पर 3 छक्कों की मदद से 25 रनों की नाबाद पारी खेली। डेवाल्ड ब्रेविस ने 10 गेंदों पर 3 छक्कों की मदद से 23 रन बनाए। ट्रिस्टिन स्टब्स ने 6 गेंदों पर 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 13 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से ल्यूक वुड ने दो विकेट लिए। जेमी ओवरटन, आदिल राशिद और सैम कुरेन ने एक-एक विकेट लिया। इसके बाद इंग्लैंड की पारी शुरू होने से पहले ही फिर बारिश शुरू हो गई।
Next Story