खेल

रणजी डेब्यू में भारतीय अंडर-19 विश्व चैंपियन कप्तान यश ढुल ने जड़ी शानदार हाफ सेंचुरी

Renuka Sahu
17 Feb 2022 6:03 AM GMT
रणजी डेब्यू में भारतीय अंडर-19 विश्व चैंपियन कप्तान यश ढुल ने जड़ी शानदार हाफ सेंचुरी
x

फाइल फोटो 

गुरुवार 17 फरवरी 2022 से रणजी ट्राफी के पहले चरण की शुरुआत हुई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गुरुवार 17 फरवरी 2022 से रणजी ट्राफी के पहले चरण की शुरुआत हुई। बीसीसीआइ के इस घरेलू टूर्नामेंट का यह चरण भारत के लिए अंडर 19 विश्व कप ट्राफी जीतकर लौटे कप्तान यश ढुल के लिए अहम है। तमिलनाडु के खिलाफ वह अपने फर्स्टक्लास डेब्यू करने उतरे। पहले ही मुकाबले में इस खास खिलाड़ी ने करियर का खास आगाज किया।

तमिलनाडु के खिलाफ दिल्ली रणजी टीम इस सीजन के अपने पहले मैच में खेलने उतरी। मैच के पहले दिन टीम टास हारने के बाद टीम बल्लेबाजी करने उतरी। भारतीय अंडर 19 टीम के कप्तान यश इस मैच से अपना फर्स्टक्लास डेब्यू करने उतरे। पहला मैच खेल रहे इस बल्लेबाज को दिल्ली की तरफ से ओपनिंग करने भेजा गया और पहली ही पारी उन्होंने धमाकेदार अंदाज में खेल डाली।
यश ढुल ने डेब्यू पर लगाया अर्धशतक
भारत के अंडर 19 विश्व कप चैंपियन कप्तान यश ने अपने पहले फर्स्टक्लास मैच को यादगार बनाते हुए शानदार अर्धशतक जमाया। पहले मैच में उतरने के बाद भी वह किसी अनुभवी बल्लेबाज की तरह नजर आए। 57वीं गेंद पर 10 चौके की मदद से अपने पचास रन पूरे किए। डेब्यू मैच में ही अर्धशतक जड़ इस बल्लेबाज ने अपनी प्रतिभा का एक बार फिर लोहा मनवाया।
भारत को बनाया विश्व चैंपियन
हाल ही में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को अंडर 19 विश्व कप फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम किया है। इस टूर्नामेंट के दौरान भारतीय टीम ने एक भी मैच नहीं गंवाया। भारत के लिए सेमीफाइनल में यश ढुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाया। उनकी बेहतरीन कप्तान के दम पर ही टीम इंडिया ने यह खिताब जीता। यश भारत के लिए अंडर 19 विश्व कप जीतने वाले पांचवें कप्तान बने। मोहम्मद कैफ, विराट कोहली, उनमुक्त चंद, पृथ्वी शा ने भारत को यह खिताब दिलाया था।
Next Story